फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Laxmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का महत्व, जानिए पूजा से जुड़े सभी नियम और खास बातें

Sun, 12 Nov 2023 05:34 AM IST
मेघा कुमारी पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 12 Nov 2023 05:34 AM IST
सार

मां लक्ष्मी ऐश्वर्य व वैभव की देवी हैं। इसीलिए दीपावली के दिन इनकी पूजा से भौतिक सुखों की प्राप्ति तो होती ही हैं साथ ही घर में भरपूर खुशियां आती हैं।

विज्ञापन
Diwali 2023 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Significance And All Facts About Diwali Laxmi Puja Vidhi
diwali 2022 laxmi puja time - फोटो : अमर उजाला

मां लक्ष्मी ऐश्वर्य व वैभव की देवी हैं। इसलिए दीपावली के दिन इनकी पूजा से भौतिक सुखों की प्राप्ति तो होती ही हैं साथ ही घर में भरपूर खुशियां आती हैं। वहीं दीवाली पूजन में अगर कुछ बातों का भी खास ध्यान रखा जाए तो विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। हमारी धार्मिक मान्यताओं में आम के पेड़ को दैवीय वृक्ष माना जाता है और आम के पेड़ की लकड़ी और पत्तों का प्रयोग सभी प्रकार के धार्मिक कार्यों की शुरुआत करने से पहले किया जाता है। दीपावली पर भी आपको घर के मुख्य द्वार और पूजा घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल और आम के पत्तों से बना तोरण लगाना चाहिए। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि तो शुभ माना ही जाता है, बल्कि वास्तु के अनुसार भी यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।



हमारे धर्म से जुड़े कोई भी शुभ कार्य को आरंभ करने से पहले स्वास्तिक का चिह्न अवश्य बनाया जाता है। इसका महत्व बहुत खास माना जाता है। दीपावली के दिन पूजा घर की दीवारों पर सिंदूर से स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह देवी लक्ष्मी को आकर्षित करता है और घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।

Diwali 2023 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Significance And All Facts About Diwali Laxmi Puja Vidhi
Diwali 2023 - फोटो : iStock

उत्तर दिशा में पूजा
माना जाता है कि उत्तर दिशा धन की दिशा होती है और मां लक्ष्मी जिनकी पूजा दीवाली के दिन होती है, धन की देवी मानी गई हैं। इसीलिए दिवाली की पूजा उत्तर दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही करनी चाहिए। इसके मुताबिक पूजा करने वाले का मुख घर की उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

Diwali 2023 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Significance And All Facts About Diwali Laxmi Puja Vidhi
Diwali 2023

हर बार बदले मूर्तियां
हर साल दीवाली पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां नई होनी चाहिए। पुरानी मूर्तियों को इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास चांदी की मूर्तियां हैं तो दोबारा उन्हें गंगाजल से साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Significance And All Facts About Diwali Laxmi Puja Vidhi
Diwali 2023 - फोटो : diya

लाल रंग का इस्तेमाल
कहते हैं देवी को लाल रंग अति प्रिय होता है। इसीलिए दिवाली की पूजा में लाल रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल विशेष तौर से करना चाहिए, जैसे इस दिन पूजा के दौरान देवी को लाल रंग के कपड़े, लाल रंग के फूल, लाल श्रृंगार अर्पित करें। इससे मां को प्रसन्न किया जा सकता है।

विज्ञापन
Diwali 2023 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Significance And All Facts About Diwali Laxmi Puja Vidhi
स्वास्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

रोली से बनाएं स्वास्तिक
पूजा घर में दोनों तरफ रोली से स्वास्तिक का निर्माण करना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं स्वास्तिक भगवान गणेश का ही स्वरूप होता है जो अत्यंत शुभ फल देने वाला माना गया है। इससे घर में मौजूद तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed