Pooja vidhi of Dhan Lakshmi Yantra Sthapna: आज रोशनी का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। दिवाली के दिन घर में लक्ष्मी जी के आगमन हेतु ढेर सारे उपाय किए जाते हैं। घर की साफ सफाई करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। दिवाली पर घर में लक्ष्मी गणेश जी की स्थापना के साथ धन की देवई माता लक्ष्मी के यंत्र को भीई स्थापित करना चाहिए। धनलक्ष्मी यंत्र धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी से संबंधित है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीयंत्र यह धन लक्ष्मी यंत्र को घर पर स्थापित करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि श्री यंत्र से मां लक्ष्मी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह धन लक्ष्मी यंत्र धन, प्रसिद्धि और सफलता परदान करता है। आइए जानते हैं श्री यंत्र को घर पर कहां और किस विधि से स्थापित करना चाहिए।
{"_id":"634e6406143a8054694f582d","slug":"diwali-2022-shri-dhan-laxmi-yantra-sthapana-puja-vidhi-for-money-prosperity-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: आज दिवाली के दिन करें धन लक्ष्मी यंत्र की स्थापना, होगी धन की वृद्धि, जानें पूजा विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Diwali 2022: आज दिवाली के दिन करें धन लक्ष्मी यंत्र की स्थापना, होगी धन की वृद्धि, जानें पूजा विधि
Mon, 24 Oct 2022 07:04 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:04 AM IST
विज्ञापन
धनलाभ के लिए दिवाली पर करें लक्ष्मी यंत्र की स्थापना
- फोटो : amar ujala
धन लक्ष्मी यंत्र के लाभ
- फोटो : पप
धन लक्ष्मी यंत्र के लाभ
- इस यंत्र की महिमा के कारण आप पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
- आपको हर तरह की आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए यह चमत्कारी यंत्र बहुत कारगर माना जाता है।
- यदि परिवार का कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो इस यंत्र की विधि विधान से पूजा करने से उस रोग में लाभ मिलता है।
- इस यंत्र की महिमा से आप अपना पुराना रुका हुआ धन वापस पा सकते हैं और कर्ज से जल्द मुक्ति पा सकते हैं।
- इस यंत्र की प्रतिदिन पूजा करने से धन प्राप्ति के नए-नए उपाय प्राप्त होते हैं।
ऐसे स्थापित करें धन लक्ष्मी यंत्र
- फोटो : shri yantra
ऐसे स्थापित करें धन लक्ष्मी यंत्र
यदि आप सुख समृद्धि और यश पाना चाहते हैं तो श्री यंत्र को पूरे विधि विधान से स्थापित करना चाहिए। स्नान आदि से निवृत्त होकर श्री यंत्र को पंचामृत और गंगाजल से साफ करके ईशान कोण में एक लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें। इस दौरान बीज मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम: या ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं का जाप करते रहें। श्री यंत्र को स्थापित करने समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
धन लक्ष्मी यंत्र की पूजा विधि
धन लक्ष्मी यंत्र की पूजा विधि
- धन लक्ष्मी यंत्र की पूजा विधि की शुरुआत सुबह से ही हो जाती है। इसके लिए प्रातः काल स्नान कर स्वच्छ पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- दूध और गंगाजल के मिश्रण से स्नान कर साफ सूती लाल कपड़े पर रखकर किसी पवित्र स्थान पर रख दें।
- ध्यान रहे कि आप इसे तिजोरी, मंदिर, किचन या ऑफिस में रख सकते हैं।
- पूजा से पहले इस यंत्र को पंचामृत में रखें और उस पर लाल चंदन छिड़कें। इसके बाद कुछ लाल गुलाब के फूल और चावल लेकर यंत्र पर रख दें और फिर उसके ऊपर लाल चुन्नी डाल दें।
- धन लक्ष्मी यंत्र के सामने घी का दीपक जलाएं और मां धनलक्ष्मी यंत्र की आरती करें। आप चाहें तो दुर्गा सप्तमी का पाठ भी कर सकते हैं।
- पूरी भक्ति के साथ आप हाथ जोड़कर धन लक्ष्मी यंत्र के सामने खड़े हो जाएं और मन ही मन इस मंत्र का जाप करें।
- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद,
- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
- पूरे विधि विधान से पूजा करने से यह प्रभावशाली लक्ष्मी यंत्र आपको शीघ्र ही फल देगा।