Diwali Ke Upay: दिवाली की शाम को भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाए करते हैं। यदि आप भी दिवाली के शुभ अवसर पर धन में लाभ पाना चाहते हैं, तो कौड़ी की मदद से कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। दिवाली के दिन कौड़ियों के उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं। कौड़ियां माता लक्ष्मी का प्रतीक हैं। ऐसा माना जाता है कि कौड़ियों के उपाय घर में आर्थिक समृद्धि लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह कौड़ी के उपयोग से आर्थिक तंगी को दूर किया जा सकता है।
Diwali 2022: दिवाली का महापर्व कल, पूजा के दौरान करें मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की ये आरती
2 of 5
दिवाली पर कौड़ी के इन उपायों से धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि
- फोटो : iStock
दिवाली पर करें कौड़ियों के कुछ उपाय
दिवाली की रात पूजा के समय माता लक्ष्मी के सामने 5 पीली कौड़ी और 9 गोमती चक्र रख दें। इसके बाद विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें। दिवाली के अगले दिन इन कौड़ी और गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।
3 of 5
दिवाली पर कौड़ी के इन उपायों से धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि
- फोटो : iStock
घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए दिवाली के दिन कुबेर और लक्ष्मी पूजन में 11 कौड़ियों को रखें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और धन वृद्धि के योग बनते हैं।
Diwali 2022: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए
4 of 5
दिवाली पर कौड़ी के इन उपायों से धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि
- फोटो : istock
दिवाली के दिन 5 कौड़ियों को केसर और हल्दी के घोल में भिगोकर दें। अब माता लक्ष्मी के बीज मंत्रों का जप करें। इसके बाद माता लक्ष्मी को ये कौड़ियां अर्पित कर दें। इस प्रक्रिया से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
5 of 5
दिवाली पर कौड़ी के इन उपायों से धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि
- फोटो : pexel
दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजन के समय 5 कौड़ी, काली हल्दी और 5 साबुत सुपारी को गंगाजल से साफ कर लें। अब इनको लाल कपड़े में बांधकर पूजा की थाली में रख दें। इसके बाद अगले दिन इन्हें उस स्थान पर सुरक्षित रख दें जहां आप धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में उन्नति आती है।