Dhanteras 2024: धनतेरस के इस मुहूर्त में इन सात चीजों को खरीदना सबसे ज्यादा शुभ
{"_id":"671f296005da8d5099055094","slug":"dhanteras-2024-live-updates-auspicious-items-on-dhantrayodashi-shopping-shubh-muhurat-time-to-buy-gold-silver-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2024: धनतेरस के इस मुहूर्त में इन सात चीजों को खरीदना सबसे ज्यादा शुभ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Tue, 29 Oct 2024 06:34 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:34 PM IST
खास बातें
Dhanteras Gold Buying Muhurat 2024 Live Updates: दीपावली पांच दिनों का महापर्व माना गया है। धनतेरस से दिवाली पूजन का श्रीगणेश होता है। इसमें भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा करने विशेष महत्व होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा करने विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
धनतेरस 2024 कुबेर लक्ष्मी गणेश पूजन शुभ मुहूर्त लाइव अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:32 PM, 29-Oct-2024
इस दिन लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं और महालक्ष्मी के दो छोटे-छोटे पद चिन्ह लगाएं। धनतेरस पर माता लक्ष्मी के अलावा धन्वंतरी, कुबेर की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। धनवंतरी इसी तिथि को समुद्र मंथन से अवतरित हुए थे। प्राचीन काल में लोग इस दिन नए बर्तन खरीदकर उसमें क्षीर पकवान रखकर धनवंतरी भगवान को भोग लगाते थे।
05:47 PM, 29-Oct-2024
ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ उसी के प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परम्परा शुरू हुई।
विज्ञापन
05:29 PM, 29-Oct-2024
धनतेरस पर सामान खरीदने के पीछे यह मान्यता है कि इस दिन कोई नया सामान खरीदने से आपका धन 13 गुना बढ़ जाता है।
04:46 PM, 29-Oct-2024
धनतेरस पर मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर भगवान की मूर्ति और सोना-चांदी व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए तीन मुहूर्त बन रहे हैं।- पहला शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर को सुबह 10:31 मिनट से 30 अक्तूबर 6:32 मिनट तक।
- दूसरा शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 06:31 बजे से रात 08:13 तक।
- तीसरा खरीदारी का मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 5:38 बजे से 6:55 तक रहेगा।
03:33 PM, 29-Oct-2024
Dhanteras 2024: धनतेरस पर वाहन या प्रॉपर्टी करना शुभ
धनतेरस का दिन किसी नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह केवल वित्तीय समृद्धि ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि करता है। यदि आप इस दिन नया वाहन खरीदते हैं, तो यह आपके जीवन में सफलता और उन्नति के रास्ते खोलता है।03:06 PM, 29-Oct-2024
Dhanteras 2024: लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
धनतेरस पर मिट्टी या धातु के दीपक और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीप जलाने से घर में रौशनी और समृद्धि का आगमन होता है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर में सुख-शांति, धन-धान्य और सफलता की प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:43 PM, 29-Oct-2024
धनतेरस पर साबुत धनिया क्यों खरीदते हैं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनिया घर में धन की बरकत और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यह घर में आर्थिक उन्नति और सौभाग्य का प्रतीक भी है। धनिया को धन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, इसलिए इसे घर लाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।02:31 PM, 29-Oct-2024
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू लक्ष्मी का प्रतीक है और यह घर में दरिद्रता का नाश करती है। नए झाड़ू की खरीद से पुराने नकारात्मक प्रभावों का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह ध्यान दें कि झाड़ू खरीदकर उसे तुरंत उपयोग न करें, बल्कि इसे दीपावली के दिन पहली बार प्रयोग में लाएं।01:44 PM, 29-Oct-2024
Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं बर्तन
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा भी प्रचलित है। यह केवल धन के प्रतीक नहीं, बल्कि समृद्धि का प्रतीक भी माने जाते हैं। खासकर, चांदी या पीतल के बर्तन खरीदना अत्यंत लाभकारी होता है। घर के लिए बर्तन खरीदने के साथ-साथ इन्हें भगवान को अर्पित कर देने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।01:13 PM, 29-Oct-2024
Dhanteras 2024 To Buy These Auspicious Items: धनतेरस पर ये सात चीजें खरीदना सबसे ज्यादा शुभ
धनतेरस से दीपोत्सव का पर्व प्रारंभ हो जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान होता है। इसके अलावा धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करना बहुत ही लाभकारी और शुभ माना जाता है। धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।1. सोना- चांदी के सिक्के और आभूषण
2. बर्तन खरीदना
3. झाड़ू खरीदना
4. साबुत धनिया
5. वाहन या प्रॉपर्टी
6. दीप और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
7. धार्मिक ग्रंथ और हनुमान जी का सिंदूर