Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Devuthani Ekadashi 2026 vrat katha and shubh muhurat for puja in hindi

देवउठनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पावन व्रत कथा, मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

Fri, 20 Nov 2026 05:21 AM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 20 Nov 2026 05:21 AM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष महत्व रखती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और पुनः सृष्टि का संचालन संभालते हैं। इस अवसर पर व्रत रखने और कथा का पाठ करने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
Devuthani Ekadashi 2026 vrat katha and shubh muhurat for puja in hindi
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे साल की प्रमुख एकादशियों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इस तिथि को श्रीहरि की आराधना के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। भक्त इस अवसर पर व्रत रखते हैं, विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उन्हें फल, मिठाई सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित करते हैं। इस अवसर पर एकादशी व्रत कथा का पाठ और श्रवण करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कथा सुनने और पढ़ने से व्रत का पुण्य फल प्राप्त होता है।





तुलसी विवाह पर इन चीजों से करें माता का सोलह श्रृंगार, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
विज्ञापन





देवउठनी एकादशी की व्रत कथा

एक समय की बात है, एक राजा के राज्य में सभी लोग बहुत धर्मपरायण थे। इस राज्य में एकादशी का दिन बहुत ही पवित्र माना जाता था। राजा ने अपने राज्य के सभी लोगों, नौकर-चाकर और यहां तक कि पशुओं तक को आदेश दिया था कि एकादशी के दिन किसी को अन्न न दिया जाए। सभी लोग इस दिन फलाहार ही करते थे। एक दिन दूसरे राज्य का एक व्यक्ति उस राजा के पास नौकरी मांगने आया। राजा ने कहा- ठीक है, मैं तुम्हें नौकरी दे देता हूं, लेकिन मेरी एक शर्त है। रोज तुम्हें भोजन मिलेगा, पर एकादशी के दिन अन्न नहीं मिलेगा। उस व्यक्ति ने खुशी-खुशी शर्त मान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

एकादशी का दिन आया और व्यक्ति को फलाहार दिया गया। लेकिन वह अपने मन में सोचने लगा कि फलाहार से पेट कैसे भरेगा। वह राजा के सामने जाकर विनती करने लगा कि मुझे अन्न दें, नहीं तो मैं भूखा मर जाऊंगा। राजा ने उसे शर्त याद दिलाई, पर अंत में उसे अन्न दे दिया। व्यक्ति ने जैसे ही भोजन बनाया, उसने भगवान को बुलाया, “आओ भगवान, भोजन तैयार है” तभी पीताम्बरधारी भगवान चतुर्भुज रूप में प्रकट हुए और उसके साथ भोजन करने लगे। भोजन करने के बाद भगवान अंतर्धान हो गए। पंद्रह दिन बाद जब व्यक्ति ने राजा से दुगुना अन्न मांगा, तो राजा ने पूछा क्यों। उसने बताया कि भगवान भी उसके साथ खाते हैं, इसलिए अन्न पूरा नहीं होता। यह सुनकर राजा आश्चर्यचकित हो गया और व्यक्ति के साथ नदी के किनारे छिपकर देखा। जब व्यक्ति ने भोजन बनाया और भगवान को पुकारा, भगवान तुरंत प्रकट हुए। उन्होंने भोजन किया और उसे अपने धाम ले गए। इस घटना से राजा ने सीखा कि व्रत और पूजा का फल केवल मन की शुद्ध भक्ति से ही मिलता है।





देवउठनी एकादशी 2026

 
  • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा। 


देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

 
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
 



देवउठनी एकादशी पर क्यों होता है भगवान विष्णु के जागने का इंतजार? जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed