फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   december 2021 festival list last surya grahan in 2021 kharmas will start ekadashi amavasya and purnima date

December 2021 Festival List: दिसंबर महीने में सूर्यग्रहण और खरमास के साथ मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार

Wed, 01 Dec 2021 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Dec 2021 07:53 AM IST
सार

December 2021 Festival List: दिसंबर के महीने में कई व्रत-त्योहार और ग्रहों का गोचर होने वाला है। दिसंबर महीने में अमावस्या, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि ,गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी और पूर्णिमा जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार रखें जाएंगे।

विज्ञापन
december 2021 festival list last surya grahan in 2021 kharmas will start ekadashi amavasya and purnima date
December 2021 Festival List: हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह महीना मार्गशीर्ष जिसे अगहन भी कहा जाता है उसकी शुरुआत हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

December 2021 Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल 2021 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। दिसंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि महीने के शुरुआत में ही साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दिसंबर माह का आरंभ ग्रहण के साथ शुरू होगा और अंत होते ही साल 2021 खत्म हो जाएगा। फिर नए वर्ष 2022 का शुभारंभ हो जाएगा। जिसकी तैयारियां अभी से चलने लगी है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह महीना मार्गशीर्ष जिसे अगहन भी कहा जाता है उसकी शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर के महीने में कई व्रत-त्योहार और ग्रहों का गोचर होने वाला है। दिसंबर महीने में अमावस्या, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि ,गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी और पूर्णिमा जैसे प्रमुख व्रत त्योहार रखें जाएंगे। इसी महीने खरमास भी आरंभ होंगे। खरमास के कारण कुछ दिनों के लिए सभी तरह के शुभ कार्य जैसे विवाह आदि थम जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 01 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक कब कौन से प्रमुख त्योहार मनाएं जाएंगे उनकी पूरी डिटेल...
विज्ञापन


दिसंबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहार और ग्रहों का गोचर

2 दिसंबर- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
4 दिसंबर- मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य ग्रहण
5 दिसंबर-  मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर
8 दिसंबर- शुक्र का मकर राशि में गोचर
10 दिसंबर- बुध का धनु राशि में गोचर
11 दिसंबर- मासिक दु्र्गाष्टमी
14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
15 दिसंबर- मत्स्य द्वादशी

विज्ञापन


16 दिसंबर- प्रदोष व्रत , धनु संक्रांति, सूर्य का धनु राशि में गोचर
18 दिसंबर- दत्तात्रेय जयंती
19 दिसंबर- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
20 दिसंबर- पौष का महीना प्रारम्भ
22 दिसंबर- संकष्टी चतुर्थी
25 दिसंबर- क्रिसमस डे
26 दिसंबर- भानु सप्तमी
29 दिसंबर- बुध का गोचर
30 दिसंबर- सफला एकादशी, शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर
31 दिसंबर - अंग्रेजी नव वर्ष आरंभ

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
विज्ञापन
विज्ञापन

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed