फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bhishma Ashtami 2021 story of bhishma ashtami

भीष्म अष्टमी व्रत आज, उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए रखा जाता है व्रत

Fri, 19 Feb 2021 12:01 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 19 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Bhishma Ashtami 2021 story of bhishma ashtami
भीष्म पितामह - फोटो : Social Media

प्रतिवर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भीष्माष्टमी  के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन महाभारत के चर्चित पात्र भीष्म पितामह ने इच्छा से अपनी देह का त्याग किया था। इसलिए यह दिन उनका निर्वाण दिवस भी कहलाता है। महाराजा शांतनु तथा देवी गंगा के पुत्र भीष्म का नाम देवव्रत था। देवव्रत की शिक्षा और लालन-पालन इनकी  माता के पास ही हुआ। इन्होने महर्षि परशुराम से अस्त्र-शस्त्र  की शिक्षा प्राप्त की। दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने इनको बहुत सी शक्तियां प्रदान की जिसके कारण देवव्रत युद्धकला में निपुण हुए । इनकी सभी शिक्षाएं पूर्ण होने पर माता गंगा ने इन्हें हस्तिनापुर के राजा शांतनु के पास भेज दिया।राजा शांतनु ने अपने पुत्र को राज्य का युवराज बना दिया। 

विज्ञापन

जब देवव्रत से भीष्म कहलाए

एक बार राजा शांतनु शिकार खेलते-खेलते गंगा तट के  पार निकल गए,वहाँ से लौटते वक्त उनकी मुलाक़ात हरिदास केवट की पुत्री 'मत्स्यगंधा'(सत्यवती)  से हुई जो अति सुन्दर थीं । शांतनु उस पर मोहित हो गए और उन्होंने मत्स्यगंधा के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा । हरिदास ने अपनी पुत्री का विवाह करने से पूर्व राजा के सम्मुख एक शर्त रखी,कि देवी सत्यवती की होने वाली संतान ही राज्य की उत्तराधिकारी बनेगी । यह शर्त राजा को स्वीकार नहीं थी । परन्तु राजा मत्स्यगंधा की याद में व्याकुल रहने लगे । एक दिन जब वेदव्रत को पिता के दुखी रहने का कारण मालूम हुआ तो गंगाजल हाथ में लेकर उन्होंने आजीवन ब्रह्मचारी रहने की अखंड प्रतिज्ञा ली । देवव्रत की इसी भीषण प्रतिज्ञा के कारण उनका नाम 'भीष्म' पड़ा तथा राजा शांतनु ने प्रसन्न होकर अपने पुत्र  को इच्छित मृत्यु का वरदान दिया । न्याय और सत्य के मार्ग पर चलते हुए भीष्म ने अपना जीवन हस्तिनापुर के लिए समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए की थी उत्तरायण की प्रतीक्षा

धर्म ग्रंथों के अनुसार योद्धा भीष्म को राजनीतिक कारणों की वजह से पाँचों पांडवों के विरुद्ध युद्ध करना पड़ा । शिखंडी पर शस्त्र न उठाने की अपनी प्रतिज्ञा को निभाने के कारण उन्होंने युद्ध क्षेत्र में अपने शस्त्र त्याग दिए । तब शिखंडी की आड़ में अर्जुन ने उनको अपने बाणों से भेद डाला । घायल अवस्था में जब भीष्म भूमि पर गिरे तो उनका मुख पूर्व की तरफ था । तब उन्होंने देखा कि सूर्यनारायण तो अभी दक्षिणायन हैं । इस काल में वे मृत्यु का वरण नहीं करना चाहते थे । महाभारत के इस महान योद्धा ने वाणों की शैय्या पर शयन किया। इसीलिए कहा जाता है कि सूर्य दक्षिणायन होने के कारण शास्त्रीय मतानुसार भीष्म ने अपने प्राण नहीं त्यागे और सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने नश्वर शरीर का त्याग किया। । स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने भी उत्तरायण का महत्त्व बताते हुए गीता में कहा है कि -'उत्तरायण के छह मास के शुभकाल में जब सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं और पृथ्वी प्रकाशमय रहती है तो इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता,ऐसे लोग ब्रह्म को प्राप्त होते हैं । इसके विपरीत सूर्य के दक्षिणायन होने पर पृथ्वी अंधकारमय होती है और इस अन्धकार में शरीर का त्याग करने पर पुनर्जन्म लेना पड़ता है ।'

विज्ञापन

भीष्म अष्टमी का व्रत रखने से जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट होते हैं साथ ही पितृ दोष से मुक्ति और पितरों को शांति मिलती है । संतान की कामना रखने वाले दंपति को योग्य संतान की प्राप्ति होती है। इस दिन भीष्म पितामह के निमित्त जो मनुष्य कुश,तिल,जल के साथ तर्पण करता है और गरीबों को ज़रुरत की वस्तुएं दान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि भीष्म ने अर्जुन को  लोककल्याण की भावना से  वरदान दिया था  कि यदि कोई व्यक्ति पाप का अन्न खा ले,उसका मन मलिन हो जाए तो मेरे दर्शन मात्र से वह निर्मल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed