फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bhai Dooj 2024 Bhai Dooj Thali Samagri List Tikka Thali Shubh Muhurat Vidhi in Hindi

Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर तिलक की थाली में जरूर रखें ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट

Sun, 03 Nov 2024 08:30 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 03 Nov 2024 08:30 AM IST
सार

Bhai Dooj Thali Samagri Tikka :भाई दूज की पूजा की थाली में सभी जरूरी सामग्री को बेहद ध्यान से रखना चाहिए, क्योंकि अधूरी सामग्री के कारण आपकी पूजा भी अधूरी रह सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं तिलक की थाली में रखी जाने वाली सामग्री लिस्ट के बारे में।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Bhai Dooj Thali Samagri List Tikka Thali Shubh Muhurat Vidhi in Hindi
भाई दूज सामग्री लिस्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bhai Dooj 2024: हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करती हैं, उनकी आरती उतारती है और उनका मुंह मीठा कर, उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर भोजन करता है उसकी उम्र में वृद्धि होती है। भाई दूज की पूजा की थाली में सभी जरूरी सामग्री को बेहद ध्यान से रखना चाहिए, क्योंकि अधूरी सामग्री के कारण आपकी पूजा भी अधूरी रह सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं तिलक की थाली में रखी जाने वाली सामग्री लिस्ट के बारे में।

विज्ञापन


Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर राशि के अनुसार बहनें करें ये उपाय, बढ़ेगा भाई-बहन के बीच प्यार

विज्ञापन

तिलक की थाली में जरूर रखें ये चीजें
  1. भाई दूज के लिए थाली तैयार करते समय सबसे पहले उसमें तिलक करने के लिए रोली रखें। इसके अलावा आप चाहें तो चंदन भी रख सकती हैं। सुख-समृद्धि के लिए अक्षत यानी चावल भी थाली में जरूर रखें, क्योंकि इसके बिना तिलक को अधूरा माना जाता है। इस थाली में लाल कलावा होना भी बेहद जरूरी होता है, जिसे भाई की कलाई पर बांधा जाता है।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. तिलक की थाली में आपको एक सुपारी भी जरूर रखनी चाहिए।  यह भगवान गणेश का प्रतीक है। इसके अलावा एक चांदी का सिक्का रखें। यह आपके भाई के जीवन में धन-वैभव को बढ़ाता है। इसमें एक नारियल भी रखा जाता है, जो जीवन से नकारात्मकता को दूर करता है।
  4. तिलक की थाली में आप भाई को तिलक के बाद पहनाने वाली फूल माला भी जरूर रखें। इसके साथ ही मुंह मीठा कराने के लिए कोई मिठाई भी थाली में रखें। इस थाली में केला जरूर रखें। इसे खिलाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
 

Bhai Dooj 2024: भैया दूज पर भाई है दूर, तो इस तरह करें तिलक और पूजा

 

Bhai Dooj 2024: भैया दूज पर भाई है दूर, तो इस तरह करें तिलक और पूजा

   

Bhai Dooj 2024: भाई दूज के दिन बहन-भाई को जरूर करना चाहिए ये काम, शास्त्रों में है उल्लेख


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed