फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bhai Dooj 2024 date shubh muhurat puja vidhi tilak muhuat in hindi

Bhai Dooj 2024: भैया दूज पर भाई है दूर, तो इस तरह करें तिलक और पूजा

Sat, 02 Nov 2024 11:04 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

भाई दूज के नियमों का पालन दूर से भी किया जा सकता है। इससे भी पूजा का पूर्ण फल मिलता है। आइए जानते हैं कि, भाई से दूर रहने पर कैसे बहनें भाई दूज की पूजा कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 date shubh muhurat puja vidhi tilak muhuat in hindi
Bhai Dooj 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bhai Dooj 2024 Puja Vidhi: भाई दूज का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इसके साथ ही पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का समापन हो जाता है, यानी यह इन पांच दिनों का आखिरी पर्व होता है। हिंदू धर्म में भाई दूज का भी विशेष महत्व है। ये त्योहार भाई और बहन के प्रेम और रक्षा का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन की ही तरह यह पर्व भी बेहद खास होता है। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। माना जाता है कि इस दिन यदि विधि-विधान से पूजा करने से भाई-बहन के ऊपर से अकाल मृत्यु का संकट टल जाता है।

विज्ञापन


भाई दूज के दिन बहनें भाई के लिए मनपसंद पकवान भी तैयार करती हैं और भाई शगुन के रूप में बहन को उपहार भेंट करते हैं। कई बार भाई बहन इस खास दिन पर साथ नहीं रह पाते या मिल नहीं पाते। ऐसे में आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप भाई दूज के नियमों का पालन दूर से भी कर सकती हैं। इससे भी पूजा का पूर्ण फल मिलता है। आइए जानते हैं कि, भाई से दूर रहने पर कैसे बहनें भाई दूज की पूजा कर सकती हैं। 
विज्ञापन


भाई दूज पर भाई दूर है तो ऐसे करें पूजा
 

  • अगर भाई दूज के दिन भाई आपके पास नहीं है, तो आप इस तरह से पूजा कर सकती हैं। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद मंदिर के सभी समानों को अच्छें से साफ कर लें। आपके जितने भाई हैं उतनी संख्या में गोले लेकर आएं। 
  • एक चौकी पर पीले रंग के वस्त्र को बिछाएं वहां पर उन गोलों को स्थापित करें।
  • अब फूल के ऊपर चावल रखकर इसके ऊपक गोले को रख दें। बाद में इस गोले को गंगाजल से स्नान कराएं और रोली व चावल से तिलक करें। 
  • पूजा के बाद मिठाई का भोग लगाएं और नारियल के गोलों की आरती उतारें।
  • इसके बाद इन्हें पीले रंग के कपड़े से ढक कर शाम तक छोड़ दें। 
  • पूजा के बाद भाई की लंबी आयु और कष्टों से मुक्ति के लिए यमराज से प्रार्थना करें। 
  • अगले दिन नारियल के गोलों को पूजा स्थल से उठा लें और संभव हो तो गोलों को भाई के पास भेज दें। 
     

Bhai Dooj 2024 Upay: भैया दूज पर करें आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed