Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar Ganesh Chaturthi Haritalika Teej Anant Chaturdashi fast and festivals

Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar: आज से भाद्रपद का महीना शुरू, जानें इस माह के व्रत-त्योहार

Tue, 20 Aug 2024 06:57 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 06:57 AM IST
सार

भाद्रपद माह 20 अगस्त से आरंभ हो रहा है, जो 17 सितंबर 2024 को समाप्त होगा। इसी दिन भाद्रपद पूर्णिमा है और इस दिन से पितृ पक्ष भी आरंभ हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में भादो का महीना सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है और आमतौर पर साल का पांचवां महीना होता है।

विज्ञापन
Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar Ganesh Chaturthi Haritalika Teej Anant Chaturdashi fast and festivals
भाद्रपद माह के व्रत त्योहार - फोटो : amar ujala

विस्तार

Bhadrapada 2024 Fast And Festivals: भाद्रपद का महीना जिसे भादो के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू कैलेंडर का छठा महीना है, जो आमतौर पर अगस्त-सितंबर में पड़ता है। यह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी और भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाली कृष्ण जन्माष्टमी शामिल है। इस महीने में पितृ पक्ष की शुरुआत भी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 अगस्त को रात 11 बजकर 55 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 20 अगस्त को रात 8 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में भाद्रपद माह 20 अगस्त से आरंभ हो रहा है, जो 17 सितंबर 2024 को समाप्त होगा। इसी दिन भाद्रपद पूर्णिमा है और इस दिन से पितृ पक्ष भी आरंभ हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में भादो का महीना सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है और आमतौर पर साल का पांचवां महीना होता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar Ganesh Chaturthi Haritalika Teej Anant Chaturdashi fast and festivals
भाद्रपद माह के व्रत त्योहार - फोटो : freepik

भाद्रपद माह का महत्व 
हिंदू धर्म में भाद्रपद के महीने का विशेष महत्व है। इस माह में विघ्नहर्ता गणेश के साथ श्री कृष्ण ने जन्म लिया था। साथ ही इस महीने में गौरी-शंकर की आराधना हरतालिका तीज व्रत के रूप में की जाती है। इस महीने में स्नान दान के साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन

Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar Ganesh Chaturthi Haritalika Teej Anant Chaturdashi fast and festivals
भाद्रपद माह के व्रत त्योहार - फोटो : freepik

भाद्रपद मास में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
भाद्रपद माह में कई तीज-त्योहार, व्रत और शुभ तिथियां आती हैं। इन त्योहारों में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, जैन पयुर्षण पर्व और अनंत चतुर्दशी शामिल हैं। आइए जानते हैं भाद्रपद माह के व्रत त्योहार के बारे में। 

विज्ञापन

Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar Ganesh Chaturthi Haritalika Teej Anant Chaturdashi fast and festivals
भाद्रपद माह के व्रत त्योहार - फोटो : freepik
20 अगस्त 2024 मंगलवार - भाद्रपद आरंभ 
22 अगस्त 2024 गुरुवार - कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
24 अगस्त 2024 शनिवार- बलराम जयंती
25 अगस्त 2024 रविवार - भानु सप्तमी
26 अगस्त 2024 सोमवार- कृष्ण जन्माष्टमी
27 अगस्त 2024 मंगलवार- दही हांडी
29 अगस्त 2024 गुरुवार - अजा एकादशी
31 अगस्त 2024 शनिवार- प्रदोष व्रत
2 सितंबर 2024 सोमवार - पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या, अनवधान, भाद्रपद अमावस्या
6 सितंबर 2024 शुक्रवार- वराह जयंती, हरतालिका तीज
7 सितंबर 2024 शनिवार- गणेश चतुर्थी
8 सितंबर 2024 रविवार- ऋषि पंचमी
10 सितंबर 2024 मंगलवार- ललिता सप्तमी
11 सितंबर 2024 बुधवार- महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूर्वा अष्टमी, राधा अष्टमी
14 सितंबर 2024 शनिवार- परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024 रविवार- वामन जयंती, प्रदोष व्रत
16 सितंबर 2024 सोमवार-विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
17 सितंबर 2024 मंगलवार - गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, अनवधान
18 सितंबर 2024 बुधवार - पितृ पक्ष प्रारंभ, आंशिक चंद्र ग्रहण, भाद्रपद पूर्णिमा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed