फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   basant panchami vastu tips for success in education on saraswati puja for students and artists

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी पर बच्चों की शिक्षा में सफलता और तरक्की के लिए यह उपाय बहुत लाभकारी

Wed, 14 Feb 2024 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 14 Feb 2024 06:48 AM IST
सार

वसंत पंचमी के दिन विद्यार्थी श्वेत या पीले वस्त्र पहनकर पढ़ने की मेज पर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बुद्धि के देवता श्रीगणेश और शिक्षा की देवी मां सरस्वती की तस्वीर लगाएं।

विज्ञापन
basant panchami vastu tips for success in education on saraswati puja for students and artists
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Basant Panchami 2024: ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। यह दिन कला से जुड़े लोगों के अलावा विद्यार्थियों के लिए भी बहुत खास होता है। इस दिन सभी घरों और स्कूलों आदि में सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। छोटे बच्चों को इस दिन अक्षर लिखवाकर उनकी शिक्षा का शुभारंभ किया जाता है। ऐसा करने से पूरे विद्यार्थी जीवन में मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है, शिक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होती है। जो विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर हैं या जिनको बार बार प्रयास करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो रही है ऐसे छात्रों के लिए वसंत पंचमी के दिन कुछ उपाय करने से उनका पढ़ाई में मन भी लगेगा और उनको शिक्षा में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन


पढ़ाई में सफलता के लिए
कभी-कभी घर के वास्तुदोष के कारण भी विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता नहीं मिलती। इसलिए आपका बच्चा कहां पढ़ रहा है, पढ़ते वक्त किस दिशा में उसका चेहरा है, इस बात का ध्यान बेहद जरूरी हो जाता है। परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ अध्ययन कक्ष का सही दिशा में होना बहुत आवश्यक है। पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा ध्यान और शांति की दिशा मानी गई है। सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव भी इसी दिशा में सबसे अधिक होता है। अतः ध्यान रहे कि अध्ययन कक्ष इन्हीं दिशाओं में हो और पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे। पढ़ाई की मेज रखने की सबसे उपयुक्त जगह उत्तर जोन है,यहाँ मेज रखने से बच्चे कॅरियर पर सबसे ज्यादा ध्यान देते है। पढाई हेतु कमरे में पुस्तकों की छोटी और हल्की रैक या अलमारी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए।
विज्ञापन


Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी कल, जानें इस दिन का महत्व, पौराणिक कथा और पूजन विधि
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों से कराएं पूजा
वसंत पंचमी के दिन विद्यार्थी श्वेत या पीले वस्त्र पहन कर पढ़ने की मेज़ पर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में  बुद्धि के देवता श्री गणेश और शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की तस्वीर लगाएं। मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा करने के दौरान उनको पीले पुष्प, पीले रंग की मिठाई या खीर जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा उनको केसर या पीले चंदन का टीका लगाएं एवं पीले वस्त्र भेंट करें।इसके साथ ही पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को रखें,ऐसा करने से  मां सरस्वती की कृपा से ही विद्यार्थी को ज्ञान, बुद्धि, विवेक के साथ विज्ञान, कला और संगीत में महारत हासिल करने का आशीष मिलता है।


Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें, जाग उठेगी सोई तकदीर

मंत्र का जाप कराएं
अगर विद्यार्थी का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो उन्हें मां सरस्वती के मूल मंत्र  'ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः' का जाप करना चाहिए। मंत्र का जाप ब्रह्म वेला में, स्वच्छ आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए।

बच्चों के हाथ से दान कराएं
यदि आपके बच्चे को पढ़ा हुआ जल्दी याद नहीं होता है तो वसंत पंचमी पर बच्चों के हाथों जरुरतमंदों को किताबें और पेन दान कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे की याद करने की शक्ति तेज होती है,साथ ही मां सरस्वती की तस्वीर स्टडी टेबल पर रख दें, ऐसा करने से बच्चा एकाग्रचित होगा, पढ़ाई में मन लगेगा और साथ ही याद्दाश्त भी अच्छी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed