फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें, जाग उठेगी सोई तकदीर

Tue, 13 Feb 2024 04:51 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 13 Feb 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
basant panchami 2024 date bring these things at home on saraswati puja
वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock

Basant Panchami Date: इस साल 14 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से ही मौसम सुहाना हो जाता है और पेड़-पौधों में नए फूल आने लगते हैं। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन ही विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए वसंत पंचमी के त्योहार को बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी बहुत अच्छी मानी जाती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...  



Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन करें ये 4 काम, प्रेम और वैवाहिक जीवन की समस्याएं हो जाएंगी दूर

basant panchami 2024 date bring these things at home on saraswati puja
वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock

मां सरस्वती की प्रतिमा
वसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। ऐसे में इस दिन सरस्वती जी की प्रतिमा या चित्र खरीदकर घर ले आएं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है।

basant panchami 2024 date bring these things at home on saraswati puja
वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock

संगीत से जुड़ी चीज
मां सरस्वती संगीत की देवी कही जाती हैं। ऐसे में संगीत में रुचि रखने वाले लोगों को वसंत पंचमी के दिन बासुरी या फिर कोई वाद्य यंत्र घर लाना चाहिए। ऐसा करने से मां मां सरस्वती प्रसन्न होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
basant panchami 2024 date bring these things at home on saraswati puja
वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock

सुहाग की चीजें
वसंत पंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कामदेव और रति स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए विवाह से जुड़ी खरीदारी के लिए ये दिन बहुत शुभ माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन आप शादी का जोड़ा, गहने या अन्य सामान खरीद सकते हैं।

Basant Panchami 2024: जानिए कौन हैं देवी सरस्वती? वसंत पंचमी के दिन क्यों की जाती है इनकी पूजा

विज्ञापन
basant panchami 2024 date bring these things at home on saraswati puja
वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें - फोटो : iStock

मोरपंखी का पौधा
वसंत पंचमी के दिन घर में मोरपंखी का पौधा भी घर लाना शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर लाकर पूर्व दिशा में लगाएं। कहा जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर के बच्चों पर माता सरस्वती की कृपा बनी रहती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed