फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Basant Panchami 2019 Basant Panchami tips follow these things during basant Panchami puja

Basant Panchami 2019: बसंत पंचमी पर भूलकर भी ना करें ये 5 काम, होता है अशुभ

Tue, 05 Feb 2019 10:55 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 05 Feb 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2019 Basant Panchami tips follow these things during basant Panchami puja
बसंत पंचमी 2019

Basant Panchami 2019: बसंत पंचमी 10 फरवरी 2019 को है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सरस्वती की पूजा के दिन रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में ऐसी मान्यता है कि इसी दिन शब्दों की शक्ति मनुष्य के जीवन में आई थी। पुराणों में लिखा है सृष्टि को वाणी देने के लिये ब्रह्मा जी ने कमंडल से जल लेकर चारों दिशाओं में छिड़का। इस जल से हाथ में वीणा धारण किये जो शक्ति प्रकट हुई वह सरस्वती कहलाई। उनके वीणा का तार छेड़ते ही तीनो लोकों में ऊर्जा का संचार हुआ और सबको शब्दों की वाणी मिल गई। वह दिन बसंत पंचमी का दिन था इसलिये बसंत पंचमी को सरस्वती देवी का दिन भी माना जाता है। 

विज्ञापन


शास्त्रों में बसंत पंचमी के दिन कई नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करने से माता सरस्वती प्रसन्न होती हैं। बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनना चाहिए और मां सरस्वती को पीले और सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन अगर शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन न किया जाए तो मां सरस्वती प्रसंन नहीं होती हैं। जानें क्या हैं ये नियम-
विज्ञापन


बसंत पंचमी के दिन न करें ये 5 गलतियां- 
1- शुभ अवसर पर काला कपड़ा पहनना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
2- बसंत पंचमी वाले दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। 
3- बसंत पंचमी पर पेड़-पौधों को नहीं काटना चाहिए।
4- बसंत पंचमी के दिन सभी से प्यार और संयम से बोलना चाहिए। इस दिन किसी से वाद-विवाद या क्रोध नहीं करना चाहिए। 
5- बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान जरूर कर लेना चाहिए। बिना नहाए कुछ भी नहीं खाना चाहिए। माता सरस्वती की पूजा के बाद ही कुछ खाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed