फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bada Mangal 2024 daan ke niyam know hanuman puja vidhi in hindi

Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर करें इन चीजों का दान, हनुमानजी की रहेगी विशेष कृपा

Tue, 28 May 2024 07:29 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 28 May 2024 07:29 AM IST
सार

Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है और इस माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से जीवन की सभी दुख-तकलीफें दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
Bada Mangal 2024 daan ke niyam know hanuman puja vidhi in hindi
Bada Mangal 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है और इस माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से जीवन की सभी दुख-तकलीफें दूर हो जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुढ़वा मंगल को महाभारत काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। एक बार भीम को अपनी शक्तियों पर अधिक घमंड हो गया था। उनके इस घमंड को खत्म करने के लिए हनुमानजी ने मंगलवार को बूढ़े बंदर का रूप धारण कर भीम को हराया था। तभी से इस दिन को बुढ़वा मंगल के नाम से मनाया जाने लगा।

विज्ञापन

इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के संकट कम होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है। बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा पूरे नियमों के साथ व शक्तिशाली मंत्रों से की जाती है। साथ ही बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाता है।  इस दौरान उन्हें बूंदी या लड्डुओं का भोग लगाने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। बड़े मंगल के दिन दान करने से रुके हुए कार्यों को गति मिलती है और करियर में भी सफलता के योग बनते हैं।

विज्ञापन

ज्येष्ठ माह में कब-कब है बड़ा मंगल?

पहला बड़ा मंगल: 28 मई 2024

दूसरा बड़ा मंगल:  4 जून 2024

तीसरा बड़ा मंगल: 11 जून 2024

चौथा बड़ा मंगल: 18 जून 2024

बड़ा मंगल पर करें इन चीजों का दान

 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल पर जरूरतमंदों को दूध का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इससे बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति को निरोग स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • हनुमानजी की विशेष कृपा पाने के लिए बड़े मंगल पर दान-पुण्य के कार्य जरूर करने चाहिए। दान करने से जीवन की तमाम समस्याओं से निकला जा सकता है। इस शुभ दिन पर आप हनुमानजी को चोला अर्पित करें और जरूरतमंदों लोगों को लाल कपड़े का दान करना चाहिए। इससे बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है।
  • गुड़ का दान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति और मंगल की स्थिति मजबूत होती है। यदि आप हनुमानजी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो बड़े मंगल पर मंदिर या जरूरतमंद लोगों को गुण का दान करें। इससे जातक की कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता।
  • घी का दान बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में घी के बिना पूजा पूर्ण नहीं माना जाती है, इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। यदि आप बड़े मंगल के शुभ अवसर पर घी का दान करते हैं तो जीवन उन्नति की ओर अग्रसर होता है। साथ ही कष्टों में कमी आ सकती है।
  • हनुमान जी को लड्डू अधिक प्रिय है। सभी भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए इसका भोग लगाते हैं। ऐसे में आप बड़े मंगल पर बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाएं। बाद में इसे प्रसाद के रूप में बांट दें, इससे करियर में उन्नति के साथ-साथ तरक्की के द्वार भी खुल सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed