फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshaya Trirtiya 2024 know the importance and auspicious muhurat of Akha Teej in hindi

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया आज, जानें क्यों खास है आखा तीज का दिन?

Fri, 10 May 2024 04:37 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 10 May 2024 04:37 PM IST
सार

Akshaya Tritiya 2024: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर सुकर्मा योग बन रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से हो रहा है, जो दिन भर है। साथ ही रवि योग का भी संयोग बनेगा।

विज्ञापन
Akshaya Trirtiya 2024 know the importance and auspicious muhurat of Akha Teej in hindi
Akshaya Tritiya 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Akshay Tritiya 2024:  वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं और शुभ परिणाम देते हैं। इन दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय होता है। अक्षय तृतीया पर मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी और दान-पुण्य के कार्य भी शुभ माने गए हैं। विशेषकर सोना खरीदना इस दिन सबसे ज्यादा शुभ होता है। इससे धन की प्राप्ति और दान का पुण्य अक्षय बना रहता है। आज अक्षय तृतीया का त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


नहीं होंगे विवाह-मांगलिक कार्य
ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्त होने के कारण विवाह,गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त की जरूरत नहीं होती। कई वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है,जब अक्षय तृतीया के दिन गुरु और शुक्र के अस्त होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


वर्जित कार्य
विवाह, गृह प्रवेश, नई वधू का गृह प्रवेश और द्विरागमन, जनेऊ, मुंडन 

होंगे ये कार्य
अन्नप्राशन, दुकान, वाहन क्रय, स्वर्ण और चांदी क्रय विक्रय एवं नामकरण

शुभ योग 
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर सुकर्मा योग बन रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से हो रहा है, जो दिन भर है। साथ ही रवि योग का भी संयोग बनेगा। इस दिन प्रातः काल 05 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक  खरीददारी कर सकते हैं। दोपहर के समय में 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 59 मिनट तक सोना, चांदी,वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने हेतु शुभ समय है। जबकि, संध्याकाल में 09 बजकर 40 मिनट से रात 10 बजकर 59 मिनट तक शुभ समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय तृतीया का महत्व
ऐसी मान्यताएं हैं कि अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की चीजें खरीदने से जातक का भाग्योदय होता है। इसके अलावा, पवित्र नदियों में स्नान, दान, ब्राह्मण भोज, कर्म, यज्ञ और ईश्वर की उपासना जैसे उत्तम कार्य इस तिथि पर अक्षय फलदायी माने गए हैं। धार्मिक मान्यता अनुसार, इस दिन शुरू किया गया कोई भी कार्य आसानी से संपन्न हो जाता है।

अक्षय तृतीया तिथि
इस साल अक्षय तृतीया तिथि का 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगा। इस तृतीया तिथि का समापन 11 मई को सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर होगी। उदया तिथि के चलते अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी।


क्यों खास है अक्षय तृतीया?
अक्षय तृतीया को कई वजहों से साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत अक्षय तृतीया से ही हुई थी। भगवान विष्णु ने नर नारायण का अवतार भी इसी दिन लिया था। भगवान परशुराम का जन्म भी अक्षय तृतीया पर हुआ था। इस शुभ तिथि से ही भगवान गणेश ने महाभारत का काव्य लिखना शुरू किया था। इतना ही नहीं, अक्षय तृतीया से ही बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं और केवल इसी दिन वृन्दावन में भगवान बांके-बिहारी जी के चरणों के दर्शन होते हैं। कहते हैं कि इसी दिन विष्णु जी के चरणों से मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को आखा तीज के रूप में भी मनाया जाता है। कुछ लोग इसे अक्षय तीज भी कहते हैं। बसंत का समापन और ग्रीष्म ऋतु का होगा आरंभ अक्षय तृतीया को बसंत का अंत और ग्रीष्म ऋतु का आरंभ माना जाता है। इसलिए इस दिन जल से भरे घड़े, कुल्हड़, सकोरे, पंखे खड़ाऊं, छाता, सत्तू, तरबूज ककड़ी आदि गर्मी में लाभकारी वस्तुओं का दान किया जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन की परंपरा है। नैवेद्य में जौ का सत्तू, ककड़ी, और चने की दाल अर्पित किया जाता है। इस दिन सत्तू अवश्य खाने तथा नई वस्तु और आभूषण पहनने की परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed