{"_id":"64817cbfa7d563aaec003d47","slug":"sidhi-road-accident-high-speed-truck-overturned-on-bolero-in-sidhi-many-people-died-in-accident-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News : सीधी में दर्दनाक सड़क हादसे में सात की मौत, तेज रफ्तार ट्रक बोलेरो पर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News : सीधी में दर्दनाक सड़क हादसे में सात की मौत, तेज रफ्तार ट्रक बोलेरो पर पलटा
Thu, 08 Jun 2023 12:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:31 PM IST
सार
Sidhi Road Accident News : बरम बाबा डोल के पास भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन के ऊपर गिरा, जिससे वाहन में सवार लोगों की मौत हो गई, दो गंभीर हुए हैं।
विज्ञापन
सीधी में दर्दनाक सड़क हादसे में सात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बरम बाबा डोल के पास हुआ है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की मौत कुछ देर बाद हुई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सीधी जिले के बरम बाबा डोल के पास अनियंत्रित ट्रक अचानक गड्ढे में फंस गया और सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के ऊपर ही गिर गया। इसकी वजह से बोलेरो वाहन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है, चारों तरफ चीख और पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को निकलवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
इनकी हुई मौत
हादसे में बोलेरो सवार राजाराम पिता झरियारी यादव (56) निवासी मारा पानी थाना जमोड़ी, सुखलाल पिता पियारे यादव (55), रोहित पिता राजकुमार यादव (15), शिब्बू उर्फ मंगल यादव पिता हीरालाल (10) तीनों निवासी सरौंधा थाना जियावन जिला सिंगरौली, धर्मेंद्र पिता छोटेलाल यादव (19) निवासी सजहर सिंगरौली की बल्कर में दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष पिता राम कृष्ण शुक्ला (25) निवासी शंकरपुर की बल्कर की ठोकर लगने से मौत हो गई है। इसके अलावा एक अज्ञात की भी मौत हुई है। वहीं बुद्ध सेन यादव उम्र 42 साल और शिव प्रसाद यादव उम्र 27 साल गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन
बरात से लौट रहे थे
हादसे में घायल शख्स ने बताया कि सभी यादव परिवार की बरात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। बोलेरो में 8 लोग सवार होकर शादी से लौट रहे थे। रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही बोलेरो जमीन में चिपक गई। गाड़ी में बैठे 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। मशक्कत के बाद शव बोलेरो से निकाली जा सकी। मरने वाले सभी आपस में दूर के रिश्तेदार थे। वहीं एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास हुई। डंपर-ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और बाद में उस पर पलट गया, जिससे सात लोगों की जान चली गई।