फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP News Sidhi Traffic Subedar Bhagwat Prasad Pandey Accused of Rape Case fir lodged against youtube star

MP News: मुसीबत में सोशल मीडिया स्टार 'चुलबुल पांडे', ट्रैफिक सूबेदार भागवत प्रसाद पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Thu, 27 Apr 2023 11:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 11:52 AM IST
सार

MP Crime News: दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया स्टार विवादों में आ गए हैं। सीधी जिले के यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे को लोग चुलबुल पांडे भी कह कर संबोधित करते हैं।
 

विज्ञापन
MP News Sidhi Traffic Subedar Bhagwat Prasad Pandey Accused of Rape Case fir lodged against youtube star
यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले सीधी जिले के यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे बुरे फंस गए हैं। सीधी एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया, ट्रैफिक सूबेदार भागवत प्रसाद के खिलाफ रीवा जिले में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जीरो एफआईआर की रिपोर्ट रीवा से सीधी आने का इंतजार है। पीड़ित महिला ने रीवा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भागवत प्रसाद पांडे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। सीधी एसपी रवींद्र वर्मा के मुताबिक, भागवत प्रसाद पांडे पहले से ही विवाहित हैं। यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद को लोग 'चुलबुल पांडे' कहकर बुलाते हैं। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए भागवत प्रसाद पांडे कविता का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हेलमेट की अनिवार्यता से लेकर कार में सीट बेल्ट की उपयोगिता पर कविता लिखी है। होली, रंग पंचमी और राष्ट्रीय पर्व पर भी कविता से यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते नजर भागवत प्रसाद पांडे नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत प्रसाद पांडे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला...
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने का अनोखा तरीका भागवत प्रसाद पांडे को सोशल मीडिया पर फेमस करने में कारगर साबित हुआ। सोशल मीडिया पर यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे के लाखों फॉलोअर्स हैं। पांडे अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। यातायात नियमों का पालन करने वालों की पीठ थपथपाने और कविता के माध्यम से उल्लंघन करने वालों को समझाइश देने अक्सर देखे जाते हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म्स पर सूबेदार भागवत की आईडी एक्टिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed