फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP News: Rape with a woman in Sidhi, put mud in her mouth, hurt her private part

MP News: सीधी में महिला के साथ दरिंदगी, मुंह में मिट्टी डाली, प्राइवेट पार्ट को पहुंचाई चोट

Tue, 30 May 2023 11:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 11:57 PM IST
सार

सीधी में दो आरोपियों ने महिला के साथ घिनौना कृत्य किया। उसके मुंह में मिट्टी डाल दी, ताकि वह शोर नहीं मचा सके। इतना नहीं दरिंदों ने उसके निजी अंग को भी चोट पहुंचाई।

विज्ञापन
MP News: Rape with a woman in Sidhi, put mud in her mouth, hurt her private part
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत एक महिला के साथ दरिंदगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने महिला के साथ घिनौना कृत्य किया। उसके मुंह में मिट्टी डाल दी, ताकि वह शोर नहीं मचा सके। इतना नहीं दरिंदों ने उसके निजी अंग को भी चोट पहुंचाई।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के अनुसार जब वह अपने घर से सुबह शौच के लिए निकली तो कुछ ही दूरी पर दो युवक पहले से ही बैठे हुए थे। उन्होंने जैसे ही मुझे अकेला पाया मेरे मुंह में मिट्टी डाल दी और इसके बाद मेरे निजी अंग में डंडा डाल दिया। आरोपियों ने उसकी हत्या की नीयत से उसके सीने पर एक पत्थर भी पटक दिया। पीड़िता के अनुसार जब उसने हल्ला मचाया तो दोनों दरिंदे उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


आरोपी परिवार के ही, चल रहा विवाद
पीड़िता का कहना है कि दोनों आरोपी उसके ही परिवार के हैं और उसका उनसे पुराना विवाद है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल अमिलिया लेकर आई। वहां महिला की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने से जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा ने जानकारी दी है कि अमिलिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला घरेलू विवाद का भी बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed