फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   zila parishad chairman-vice chairman not decided even after long brainstorm in Mandi himachal

मंडी में लंबे मंथन के बाद भी जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तय नहीं

Fri, 29 Jan 2021 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
zila parishad chairman-vice chairman not decided even after long brainstorm in Mandi himachal
नेता (सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

दिनभर चले मंथन के बाद भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में मंडी जिला परिषद के अध्यक्ष पद के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। गुरुवार दोपहर बाद भाजपा के जिप सदस्यों की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इसमें मौजूद सदस्यों ने अपने दावे प्रस्तुत किए। देर तक मंथन के बाद भी बैठक बेनतीजा रही। लिहाजा दावेदारों ने सीएम के पाले में ही गेंद डालते हुए उन्हें अंतिम निर्णय लेने की बात कही। बाद में विधायकों को रात में सीएम के साथ डिनर के लिए आमंत्रित किया। डिनर के दौरान भी नामों पर चर्चा की गई। अब शुक्रवार सुबह शपथ से पहले जिला परिषद सदस्यों को सीएम ने ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


इस दौरान अंतिम चर्चा होगी और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम का एलान होगा। शपथ के बाद भाजपा की ओर से एक-एक नाम ही प्रस्तावित हो सकता है। इसके बाद सीएम धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएंगे। उधर देर रात तक सभी दस विधायक सर्किट हाउस में मौजूद रहे। सीएम जयराम और महेंद्र सिंह में देररात तक मंत्रणा चलती रही। बता दें कि अध्यक्ष पद की दौड़ में संगठन में पकड़ रखने वाले बिहारी लाल, मुकेश चंदेल, मंत्री महेंद्र की बेटी वंदना और जेपी नड्डा की रिश्तेदार प्रियंता शर्मा आगे हैं। इनमें से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed