फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Zila Parishad Cadre Employees Strike in Hamirpur Himachal Pradesh

Hamirpur: मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जिप कैडर के कर्मचारी

Sat, 30 Sep 2023 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Zila Parishad Cadre Employees Strike in Hamirpur Himachal Pradesh
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ विकास खंड हमीरपुर इकाई के समस्त जिला परिषद कर्मचारी शनिवार को विकास खंड कार्यालय परिसर हमीपुर के बाहर अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शनिवार को जिलेभर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा समेत अन्य विकास कार्य प्रभावित हुए। महासंघ के इकाई अध्यक्ष नरेंद्र कानूनगो ने कहा कि जिला परिषद कैडर में विभिन्न कर्मचारी पिछले बीस वर्षों से विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से उपेक्षा होने के कारण यह कर्मचारी वित्तीय लाभों से वंचित हैं।

विज्ञापन


विभाग का काम इतने लंबे समय से करने के बावजूद विभाग इन्हें सरकारी कर्मचारी नहीं मान रही है। न ही इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया गया और न ही अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर इन्हें संधोधित वेतनमान का लाभ दिया गया है। इससे समस्त जिला परिषद वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। संघ ने सरकार से मांग की है कि जिला परिषद के समस्त कर्मचारियों को अविलंब विभाग में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन


जब तक सरकार जिला परिषद वर्ग की मांगों को नहीं मान लेती यह कर्मचारी वर्ग काम पर वापस नहीं लौटेगा। इस दौरान अजय, राजेश कुमार, अमित गौतम, लता देवी, इंदु बाला, बिंदु बाला, कर्ण सिंह, प्रताद चंद, मनोहर, अंकिता, कमलेश, विंदो ठाकुर, माया देवी, सोनिका शर्मा, नीलम कुमारी, विनोद कुमार, विजय ठाकुर, ओम प्रताप आदि उपस्थित रहे। वहीं, जिला परिषद खंड विकास सुजानपुर के कर्मचारी भी ब्लॉक कार्यालय के बाहर पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारी मनजीत रागड़ा ने कहा कि हम शिमला रैली में गए थे। लेकिन हमें वहां से निराश होकर लौटना पड़ा। सरकार से मांग है कि उनका विभाग में विलय किया जाए। जितनी जल्द हो सके विभाग में विलय किया जाए। जिले में 202 के करीब जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed