फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth dies in Dumtal, fear of overdose of intoxication

डमटाल में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

Mon, 25 Nov 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Dumtal, fear of overdose of intoxication
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया-डमटाल लिंक रोड पर सड़क किनारे एक युवक का अज्ञात शव संदिग्ध अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। फिर भी मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह थाना डमटाल में किसी ने फोन पर सूचना दी कि भदरोया से पुराना डमटाल की ओर जाने वाले लिंक रोड के किनारे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर वह डमटाल थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है।
विज्ञापन


शव के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे युवक की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। शव की पहचान न होने के कारण इसे शव गृह नूरपुर में 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। आसपास की पुलिस चौकियों और थानों को भी सूचित कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि युवक की मौत किस कारण हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed