फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Yoga instructors will be recruited in panchayats, apply till this day

पंचायतों में भर्ती होंगे योग प्रशिक्षक, इस दिन तक करें आवेदन

Sat, 07 Mar 2020 11:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Yoga instructors will be recruited in panchayats, apply till this day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आयुर्वेद विभाग ने प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना और आयुष्मान भारत के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस केंद्रों में योग सिखाने के लिए हिमाचल प्रदेश के युवाओं से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को आवेदन जिला आयुर्वेद अधिकारी या उपमंडलीय आयुर्वेद अधिकारी को 11 मार्च शाम पांच बजे तक करना होगा। आवेदनकर्ता का किसी भी विषय में जमा दो कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


अगर किसी ने योग में डिप्लोमा या शारीरिक शिक्षा का डिप्लोमा कर रखा है तो उसे अतिरिक्त अंक मिलेंगे। लेकिन आयुर्वेद विभाग ने योग का डिप्लोमा होना अनिवार्य नहीं किया है। जमा दो पास अभ्यर्थी की नियुक्ति होने के बाद उसे विभाग योग की ट्रेनिंग देगा। आवेदनकर्ता की नियुक्ति स्थानीय पंचायत में ही जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी उस पंचायत का नहीं मिलता है तो दूसरे अभ्यर्थी को नियुक्ति किया जाएगा। 
विज्ञापन


 अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रमाण पत्र की मेरिट के आधार पर की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के 10 अंक, वांछित योग्यता के 10 अंक, योग के व्यावहारिक प्रदर्शन के 10 अंक व मौखिक परीक्षा के 10 अंक रखे गए हैं। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने इन पदों के लिए कोई भी मानदेय निश्चित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना और आयुष्मान योजना के तहत अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदनकर्ता व्यवहारिक पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया, तिथि व स्थान की जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के सूचना पट्ट स्थान और विभागीय वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।

आयुर्वेद विभाग के निदेशक डीके रतन ने प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना और आयुष्मान भारत के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस सेंटर में योग सिखाने के लिए हिमाचल प्रदेश के युवाओं से आवेदन मांगने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में योग सिखाने के लिए अभ्यर्थी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदनकर्ता को 11 मार्च तक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी व आयुर्वेद उपमंडल अधिकारी को अपने प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed