फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wrestlers Protest: Anurag Thakur statement over wrestling association dispute

Himachal News: अनुराग ठाकुर बोले- मंत्रालय ने कुश्ती संघ को भेजा नोटिस, 72 घंटे में देना होगा जवाब

Thu, 19 Jan 2023 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 09:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। और यह भी कहा है कि जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। कुश्ती संघ के जवाब का इंतजार है। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Anurag Thakur statement over wrestling association dispute
हमीरपुर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने नोटिस भेजा है और 72 घंटों के भीतर उन्हें जवाब देना होगा। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों की ओर से संघ के अध्यक्ष और कुछ कोच पर लगाए यौन उत्पीड़न के मामले में कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। और यह भी कहा है कि जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। कुश्ती संघ के जवाब का इंतजार है। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सदैव खिलाड़ियों के साथ हम मिलते रहे हैं। खेलों में पारदर्शिता लाने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो कार्य हुआ, 75 वर्षों में कभी नहीं हुआ। खिलाड़ियों को भी पता है कि किस तरह से केंद्र सरकार ने काम किया। खेल विभाग के सचिव से मिलेंगे और अपनी बातें वहां पर रखेंगे।

विज्ञापन


संसद में विपक्ष के सांसदों की आवाज को दबाने के राहुल गांधी के आरोप पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक तरह से लोकसभा के स्पीकर पर आरोप लगा रहे हैं, जोकि उचित नहीं है। सभी जानते हैं कि अगर सदन में कोई पहली बार सांसद भी चुनकर आता है तो लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें भी हमेशा बोलने का समय दिया है। जबकि राहुल गांधी को तो कई बार तय समय से भी अधिक समय दिया गया। अनुराग ने कहा कि संसद में कांग्रेस पार्टी के गिने-चुने सांसद रह गए हैं, लेकिन उन्हें हमेशा निर्धारित से अधिक समय देने का काम सदन में हुआ है। अब निराधार आरोप लगाना दुख की बात है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल कितने समय सदन चला और कितना समय राहुल गांधी ने सदन में बिताया, इसका पता किया जाए तो राहुल गांधी को सच पता चल जाएगा।

विज्ञापन

सभी को एकसाथ बुलाकर सीमेंट विवाद सुलझाए सरकार: अनुराग

केंद्रीय खेल मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीमेंट फैक्टरियों का विवाद सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री को जल्द बैठक बुलानी चाहिए। सभी को एकसाथ बुलाकर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। सीमेंट फैक्टिरियों के बंद रहने से हिमाचल की अर्थव्यवस्था और ट्रक ऑपरेटरों और उनके साथ जुड़े परिवारों को भारी नुकसान हो रहा है। हजारों ट्रक ऑपरेटरों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार को चाहिए कि रोजगार के अवसर बंद न हों। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में विपक्ष के सांसदों की आवाज को दबाने के आरोप पर कहा कि राहुल गांधी एक तरह से लोकसभा के स्पीकर पर आरोप लगा रहे हैं।

यह उचित नहीं है। सभी जानते हैं कि अगर सदन में कोई पहली बार चुनकर आता है तो लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें भी बोलने का समय दिया है। राहुल गांधी को तो कई बार तय से भी अधिक समय दिया गया। अनुराग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संसद में कांग्रेस पार्टी के गिने-चुने सांसद रह गए हैं, लेकिन उन्हें हमेशा निर्धारित से अधिक समय देने का काम सदन में हुआ है। अब निराधार आरोप लगाना दुख की बात है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल कितने समय सदन चला और कितना समय राहुल गांधी ने सदन में बिताया, इसका पता किया जाए तो राहुल गांधी को सच पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed