{"_id":"659fb7d9dce5bc5e360f6ad5","slug":"workers-of-hydro-project-under-construction-in-dhaula-siddh-demonstrated-hydro-project-hamirpur-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: धौलासिद्ध में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: धौलासिद्ध में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Thu, 11 Jan 2024 03:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jan 2024 03:12 PM IST
सार
धौलासिद्ध में निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की रित्विक कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने दो दिन की हड़ताल की शुरुआत की।
विज्ञापन
निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के मजदूरों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के धौलासिद्ध में निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की रित्विक कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने दो दिन की हड़ताल की शुरुआत की। इस दौरान मजदूरों ने ऋतिक कंपनी प्रबंधन और एसजेवीएन प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर व हिमाचल भवन सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार, रंजन शर्मा परियोजना इकाई के महासचिव संतोष कुमार इकाई अध्यक्ष नवीन ठाकुर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में एकमात्र हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूरों को न्यूनतम वेतन, सैलरी स्लिप, ओवरटाइम, बोनस, आवश्यक सुरक्षा उपकरण, सफाई व पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। हड़ताल में निर्माणाधीन परियोजना में कार्यरत सभी 500 से ज्यादा मजदूरों ने भाग लिया। मजदूरों ने चेतावनी दी कि केंद्रीय श्रम अधिकारी मध्यस्थता से हुए समझौते को यदि लागू नहीं किया जाता तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मजदूर आने वाले समय में निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन