फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cm sukhvinder sukhu statement over kangana ranaut in bharmour chamba

Himachal: सीएम सुक्खू ने कंगना पर साधा निशाना, बोले- राजनीति में जयराम के निर्देशों पर गईं तो फेल हो जाएंगी

Thu, 02 May 2024 05:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2024 05:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  कहा कि पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी धन की फिजूलखर्ची हुई।

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu statement over kangana ranaut in bharmour chamba
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भरमौर में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत ने बॉलीवुड में भले ही हिमाचल का नाम ऊंचा किया है लेकिन राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशों पर तो फेल हो जाएंगी। कहा कि कंगना केवल पूर्व मुख्यमंत्री के ईशारों पर भाषण व बातें कर रही हैं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भरमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी धन की फिजूलखर्ची हुई। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन सभी फिजूल खर्चों को बंद करवा दिया। इससे सरकार का राजस्व बढ़ा। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार ने आम जनता के हित में फैसले लिए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चॉपर गुरुवार सुबह जनजातीय क्षेत्र भरमौर स्थित हेलीपैड पर पहुंचा। हेलीपैड पर कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने चौरासी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने के बाद चुनावी हुंकार भरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed