{"_id":"63e39e9116e689d51a015419","slug":"work-on-tunnel-number-14-of-bhanupalli-bilaspur-rail-line-stopped-for-11-days-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की सुरंग नंबर 14 का काम 11 दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की सुरंग नंबर 14 का काम 11 दिन से बंद
Thu, 09 Feb 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:30 AM IST
सार
रेल विकास निगम (आरवीएनएल) की तकनीकी टीम बोर से सुरंग को हुए हुए नुकसान का आकलन करेगी। टीम के दिशा निर्देश के बाद ही इसका काम शुरू होगा। हालांकि, अभी तकनीकी टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेललाइन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भानुपल्ली-बैरी रेललाइन पर बन रही सुरंग नंबर-14 का काम 11 दिन से बंद है। रेल विकास निगम (आरवीएनएल) की तकनीकी टीम बोर से सुरंग को हुए हुए नुकसान का आकलन करेगी। टीम के दिशा निर्देश के बाद ही इसका काम शुरू होगा। हालांकि, अभी तकनीकी टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, टनल से पहले की गई खुदाई का मलबा निकाला जा रहा है। 11 दिन पहले स्थानीय व्यक्ति ने सुरंग के ऊपर बोर करवा दिया था। बोर की पाइप टनल के अंदर निकल गई थी। इस कारण टनल का काम रोकना पड़ा है। निर्माण कर रही कंपनी के इंजीनियर ने आशंका जताई है कि बोर से टनल की स्थिरता पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
यदि आगे काम किया जाता है तो टनल धराशायी हो सकती है। बोर कराने वाले व्यक्ति पर कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड की शिकायत पर मामला भी दर्ज किया गया है। रेलवे की यह सुरंग 2200 मीटर लंबी बनाई जानी है। अभी इसका 200 मीटर से अधिक काम हो चुका है। अभी सुरंग में बोरिंग का काम पूरी तरह से बंद है। दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जन संपर्क अधिकारी राकेश आंदन ने बताया कि टनल में बोरिंग का काम बंद है। रेल विकास निगम की तकनीकी टीम सुरंग का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन