{"_id":"655ca71c6d7a4eb283044707","slug":"women-s-28th-senior-national-football-championship-begins-at-anu-stadium-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अणु स्टेडियम में महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अणु स्टेडियम में महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप शुरू
Tue, 21 Nov 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप शुरू
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को अणु स्टेडियम में शुरू हुए। इसमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र समेत पांच टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश को पहली बार महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। खेलों के प्रति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण यह संभव हो पाया है। सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश में फुटबाल के आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। चैंपियनशिप के पहले दिन महाराष्ट्र की टीम ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से रौंद दिया। दूसरे मैच में बिहार ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को 5-0 से हराया।
विज्ञापन