फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women reached Oakover to express gratitude to CM for Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi.

Shimla: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के लिए सीएम का आभार जताने ओकओवर पहुंचीं महिलाएं

Tue, 12 Mar 2024 02:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2024 02:38 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर अपनी पहली चुनावी गारंटी पूरी की है। इससे सेवानिवृत्ति के उपरान्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है। 

विज्ञापन
Women reached Oakover to express gratitude to CM for Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi.
सीएम का आभार जताने ओकओवर पहुंचीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना लागू कर प्रदेश सरकार ने अपनी पांचवीं चुनावी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहल और योजनाएं लागू की जा रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर अपनी पहली चुनावी गारंटी पूरी की है। इससे सेवानिवृत्ति के उपरान्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना आरंभ की है। सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की गारंटी पूरी करने के साथ गाय व भैंस के दूध की खरीद के लिए समर्थन मूल्य घोषित करने की पहल के साथ ही देशभर में इसके मूल्य में एतिहासिक वृद्धि की है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के कारण उपजी विभिन्न चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहष्णिुता की नीति अपनाई है और अपने राजस्व संसाधनों को बढ़ाने के लिए अनेक पहल की हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।  महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शिमला में शिमला हाट स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं लागू कर प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है।  इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर व राम कुमार चौधरी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपमहापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed