फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman living in a cave in Ani Himachal for 35 years, husband passed away

अनदेखी: हिमाचल के आनी में 35 साल से गुफा में रह रही 58 वर्षीय महिला, दिवाली लाई उजाला

Sat, 06 Nov 2021 11:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 11:30 AM IST
सार

 करीब पांच दशक पूर्व बिंदरू देवी ने मजदूरी का काम कर रहे बंगाल के युवक के साथ शादी की थी। पति का करीब पांच साल पूर्व देहांत हो गया है। ऐसे में अब यह महिला सुनसान में दशकों पूर्व बनी इस पत्थर की गुफा में अकेली ही अपनी शेष जिंदगी काट रही है। 

विज्ञापन
woman living in a cave in Ani Himachal for 35 years, husband passed away
35 साल से गुफा में रह रही 58 वर्षीय महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल में जहां लोग इकट्ठे जाने से भी डरते हैं। वहीं एक महिला 35 साल से अकेली गुफा में जीवन बसर कर रही है। महिला के पास न तो भूमि है और न कोई सरकारी सुविधा। यहां बात हो रही है हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी खंड की पलेही पंचायत के तांदी गांव के साथ कुटल नामक स्थान पर रहने वाली 58 वर्षीय बिंदरू देवी की। वह जंगली जानवरों के खौफ में जीवन जीने को विवश है। करीब पांच दशक पूर्व महिला ने यहां मजदूरी का काम कर रहे बंगाल के युवक के साथ शादी की थी। महिला की दो बेटियां हैं, जिनका विवाह भी हो चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आरएंडपी नियम तय: टीजीटी भर्ती में चार साल की बीएड करने वालों की 12वीं पास होगी शैक्षणिक योग्यता
विज्ञापन


बिंदरू देवी के पति का करीब पांच साल पूर्व देहांत हो गया है। ऐसे में अब यह महिला सुनसान में दशकों पूर्व बनी इस पत्थर की गुफा में अकेली ही अपनी शेष जिंदगी काट रही है। बिंदरू देवी ने जीवन यापन के लिए एक गाय भी पाल रखी है। जबकि बेटियां भी कभी अपनी माता का ख्याल रखने के लिए पहुंच जाती हैं। बिंदरू देवी के दो भाई और दो बहनें हैं। लेकिन जानकारी के अभाव के चलते पिता के नाम की डेढ़ बीघा जमीन भी अभी तक उसके नाम नहीं हो पाई। गुफा में न तो बिजली है और न ही कोई अन्य सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद सदस्य बोले-कागजात पूरे करवाएंगे
वहीं, दिवाली के दिन जिला परिषद सदस्य पंकज परमार ने अपने घर में लगी सोलर लाइट गुफा के आंगन में लगाकर गुफा को रोशन किया। कहा कि वह बिंदरू देवी के सभी कागजात तैयार करवाएंगे, जिसकी उसे जरूरत है।

स्वीकृति मिलते ही बनाएंगे मकान
उधर, पलेही पंचायत की प्रधान सुषमा मेहता का कहना है कि बिंदरू देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सर्वे में डाला जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही मकान बनाकर देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed