{"_id":"627147012a4ac620db26d842","slug":"woman-died-and-person-injured-after-being-hit-by-a-tree-fell-due-to-storm-in-kullu-two-youths-scorched-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: कुल्लू में अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आई महिला की मौत, व्यक्ति घायल, बिजली गिरने से दो युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: कुल्लू में अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आई महिला की मौत, व्यक्ति घायल, बिजली गिरने से दो युवक झुलसे
Tue, 03 May 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 May 2022 08:46 PM IST
सार
अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं जिला कुल्लू की खराहल के काइस के लारी गांव में आसमानी बिजली गिरने से दो युवक झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की काइस धार में अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं जिला कुल्लू की खराहल के काइस के लारी गांव में आसमानी बिजली गिरने से दो युवक झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया है। मंगलवार को मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने और बारिश होने से निचले इलाकों में तापमान लुढ़क गया है। इस कारण घाटी शीतलहर बढ़ गई है। पर्यटन नगरी मनाली सहित ऊझी घाटी में मंगलवार दोपहर को हुई बारिश ने किसानों और बागवानों की भूमि को तर कर दिया है।
विज्ञापन
बारिश होने से सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों को राहत मिली है। दोपहर दो बजे के बाद पर्यटन नगरी में जमकर बारिश हुई। उधर, घाटी की ऊंची चोटियों रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, हामटा पीक, मकरवे, शिकरवे, बारालाचा दर्रा, तंगलंगला आदि में बर्फ के फाहे गिरने की सूचना है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने घाटी में हो रही बारिश को देखते हुए यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील है। जिलाधीश नीरज कुमार ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि घाटी में बारिश का क्रम जारी है। लिहाजा, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करें। अनावश्यक यात्रा करने से बचने की भी प्रशासन ने सलाह दी है।
विज्ञापन