{"_id":"618b66868236a65fd179e95d","slug":"woman-body-found-in-beas-river-near-nadaun-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: नदी में उतराता मिला महिला का शव, पूजा करने की बात कहकर घर से गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: नदी में उतराता मिला महिला का शव, पूजा करने की बात कहकर घर से गई थी
Wed, 10 Nov 2021 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:42 PM IST
सार
परिजनों ने कहा कि महिला बीमार रहती थी और इस कारण वह परेशान रहती थी। मंगलवार सांय करीब चार बजे वह घर में यह बताकर टैक्सी से पत्तन बाजार आई कि वह नदी किनारे पूजा करने जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में पत्तन बाजार के निकट ब्यास नदी में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। महिला की पहचान अनुराधा (45) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव गौना उपमंडल नादौन के तौर पर हुई है। अभी तक मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
हालांकि परिजनों ने कहा कि महिला बीमार रहती थी और इस कारण वह परेशान रहती थी। मंगलवार सांय करीब चार बजे वह घर में यह बताकर टैक्सी से पत्तन बाजार आई कि वह नदी किनारे पूजा करने जा रही है। ड्राइवर उसे पत्तन बाजार छोड़कर वापस चला गया। जब वह काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों सहित ग्रामीणों ने उसकी खोज आरंभ कर दी। देर रात तक वह उसे ढूंढते रहे। इस दौरान महिला का फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह भी लोग उसे ढूंढते-ढूंढते नादौन के पत्तन में ब्यास नदी किनारे पहुंच गए। इसी दौरान किसी की नजर नदी में शव पर पड़ी। लोगों ने देखा कि महिला का थैला किनारे पर पड़ा था, जहां महिला का शव मिला वहां पानी बहुत कम था। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पानी किनारे पूजा करते हुए उसका पांव फिसल गया हो और वह पानी में गिरने के बाद बाहर न निकल पाई हो, क्योंकि इस स्थान पर ऊपर से छलांग लगाना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
बहरहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। महिला का पति बिहार में एसएसबी में तैनात है। जबकि उसकी बेटी बीटेक की पढ़ाई कर चुकी है। महिला घर में अपने बेटे के साथ रहती थी, जो नादौन कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है। मौके पर पहुंचे डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।