फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Will have to wait for nine months for kidney transplant in AIIMS Bilaspur

Himachal News: एम्स बिलासपुर में अगले साल ही मिलेगी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा, जानें वजह

Sat, 04 Nov 2023 09:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 09:48 AM IST
सार

एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अभी मरीजों को इंतजार करना होगा। उपकरण खरीद के लिए चल रही प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। एम्स के अनुसार उपकरणों की खरीद और उन्हें स्थापित करने में अभी 9 माह का समय लगेगा।

विज्ञापन
Will have to wait for nine months for kidney transplant in AIIMS Bilaspur
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अभी मरीजों को इंतजार करना होगा। उपकरण खरीद के लिए चल रही प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। एम्स के अनुसार उपकरणों की खरीद और उन्हें स्थापित करने में अभी 9 माह का समय लगेगा। इसके बाद यह सुविधा शुरू की जाएगी। एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा देने के लिए पिछले साल दिसंबर में कवायद शुरू की गई थी। एम्स प्रबंधन ने इसी साल किडनी ट्रांसप्लांट को शुरू करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल पाने से उपकरणों की खरीद शुरू नहीं हो पाई।

विज्ञापन


अब एक बार फिर मंजूरी लेने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर के दौरे के दौरान एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की समीक्षा की थी। उन्होंने भी इस प्रक्रिया को पूरा कराने का आश्वासन दिया है। किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा के लिए एम्स बिलासपुर में पहले डोनर प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इसके तहत ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए विशेष ओपीडी में मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसमें मरीज और किडनी देने वाले दोनों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि आईजीएमसी शिमला में पांच किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं, लेकिन 23 अगस्त 2021 के बाद वहां भी किडनी ट्रांसप्लांट नहीं हुआ है। अब एम्स प्रबंधन ने 9 माह में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने का दावा किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में यह सुविधा न होने पर मरीजों को अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था। चंडीगढ़ के पीजीआई या दिल्ली एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मरीज को कई गुना ज्यादा खर्च करना पड़ता है। इलाज पूरा होने के लिए कई दिन तक अस्पताल में रहना होता है। डायलिसिस बार-बार होने के कारण मरीज पर और अधिक आर्थिक बोझ बढ़ जाता था। एम्स में ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने के बाद बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed