Bilaspur News: पत्नियां कर रही थीं करवाचौथ व्रत रखने की तैयारी, उजड़ गया सुहाग
घटना वाली शाम को श्याम सुंदर ने करवाचौथ व्रत के लिए फैनियां और अन्य सामान खरीदकर पत्नी को दिया था। इसके बाद वह गांव के नजदीक एक सेवानिवृत्त समारोह में गए।
विस्तार
घुमारवीं के गांव टिक्कर में सड़क हादसे में करवाचौथ की पूर्व रात को दो महिलाओं के सुहाग उजड़ गए। दोनों सुहागिनें करवाचौथ व्रत रखने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन पतियों की मौत की खबर आ गई। इससे दोनों परिवारों पर खुशियों पर सड़क हादसे से ग्रहण लग गया। 60 वर्षीय श्याम सुंदर सोनी घुमारवीं में करीब 30 साल से आभूषण की दुकान करते थे। श्याम सुंदर सोनी ने कुछ साल पहले गांव ग्लासी के पास अपना मकान बनाया था।
वहां से रोज सुबह दुकान को जाते थे। घटना वाली शाम को श्याम सुंदर ने करवाचौथ व्रत के लिए फैनियां और अन्य सामान खरीदकर पत्नी को दिया था। इसके बाद वह गांव के नजदीक एक सेवानिवृत्त समारोह में गए। वहीं पर उन्हें गांव टिक्कर के सरवन कुमार और दाड़ी गांव के जगतपाल मिले। समारोह में शामिल होने के बाद तीनों घर की तरफ निकल पड़े।
सरवन कुमार का घर दूसरी ओर था तो श्याम सुंदर सोनी से उनके घर की ओर कार मोड़ दी, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वीरान जगह और अंधेरा होने के कारण किसी को इस घटना का पता नहीं लग पाया। जब तीनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जब सुबह दुर्घटना का पता चला तो परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। श्याम सुंदर अपने पीछे पत्नी, बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं।
समारोह छोड़ रेस्क्यू करने पहुंचे लोग
करवाचौथ पर्व के दिन मंडी जिले के उपमंडल कोटली के धन्यारा में हुआ सड़क हादसा मृतकों के परिजनों और घायलों को जिंदगी भर न भूलने वाले जख्म दे गया। धन्यारा गांव में जिस जगह यह हादसा हुआ है, उससे कुछ दूरी पर ही एक शादी समारोह चल रहा था। जैसे ही हादसे के बाद क्षेत्र में चीखपुकार मची तो खुशियों से भरा शादी समारोह के माहौल भी गमगीन हो गया और वह लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
मौके पर पहुंचे कर अन्य लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। शादी समारोह से पहुंचे कई लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने खड़ी चढ़ाई होने के कारण घायलों को रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद वाहन में ही घायलों को कोटली अस्पताल तक पहुंचाया गया।