{"_id":"65251f3eedc87dfa9d0d6544","slug":"while-trying-to-save-animals-a-truck-filled-with-cylinders-fell-into-a-100-feet-deep-ditch-driver-injured-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पशुओं को बचाने के चक्कर में 100 फीट गहरी खाई में गिरा सिलिंडर से भरा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पशुओं को बचाने के चक्कर में 100 फीट गहरी खाई में गिरा सिलिंडर से भरा ट्रक, चालक घायल
Tue, 10 Oct 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Oct 2023 07:27 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के भोटा से कुछ दुरी पर नेशनल हाईवे-103 सौर मोड़ श्मशान घाट के पास सिलिंडर से भरा एक ट्रक 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरा सिलिंडर से भरा ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नगर पंचायत भोटा से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे 103 पर सौर मोड स्थित श्मशान घाट के समीप एक गैस सिलिंडर से भरा ट्रक 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। चालक की पहचान अजय कुमार निवासी देहलां जिला ऊना के तौर पर हुई है। हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे सड़क पर लावारिस पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ। चालक हादसे के बाद ट्रक के अंदर ही फंसा हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने देखा कि गैस सिलिंडर बिखरे पड़े हैं और ट्रक चालक अंदर ही फंसा हुआ है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि ट्रक में जो गैस सिलिंडर रखे थे वे खाली थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, भोटा पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश ने कहा कि खाली सिलिंडरों से भरा ट्रक लावारिस पशुओं को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की टांग में फ्रेक्चर हुआ है। घायल चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन