फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   When the road reached the village after 75 years of independence in Khuinal village sirmour, tears spilled

Sirmour Himachal: आजादी के 75 साल बाद गांव में सड़क पहुंची तो छलक पड़े आंसू, नाचकर मनाया जश्न

Tue, 31 May 2022 09:49 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 May 2022 09:49 AM IST
सार

खुईनल गांव में आजादी के 75 साल बाद सड़क पहुंची तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए। ग्रामीणों ने नाचकर जश्न मनाया। पहली बार बुजुर्गों ने अपने गांव में सड़क देखी। 

विज्ञापन
When the road reached the village after 75 years of independence in Khuinal village sirmour, tears spilled
गांव में सड़क बनने पर नाचकर मनाया जश्न। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार की बोहल बल्दवा खुईनल पंचायत के खुईनल गांव में आजादी के 75 साल बाद सड़क पहुंची तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए। ग्रामीणों ने नाचकर जश्न मनाया। पहली बार बुजुर्गों ने अपने गांव में सड़क देखी। सालों से सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीण मरीजों को तीन किलोमीटर पैदल कंधे पर सड़क तक पहुंचाते थे। सोमवार को जेसीबी बनाणा होते हुए खुईनल गांव पहुंची तो बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने चालक कोफूलों से लाद दिया। खुईनल गांव में 16 घर थे। चार घरों के पलायन करने पर यहां ताले लगे हैं। गांव की आबादी करीब 175 है। गांव के तोता राम शर्मा (71) और धर्म सिंह शर्मा (70) ने बताया कि गांव तक सड़क न पहुंचने के कारण कई परिवार पलायन करने लगे थे।

विज्ञापन


सालों से सड़क निर्माण की मांग सिरे नहीं चढ़ रही थी। आजादी के इतने साल बाद सोमवार को गांव तक सड़क पहुंचने से आंखों का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सुमिता चौहान के सहयोग से ग्रामीणों का कई दशकों का यह सपना साकार हुआ है। सड़क बनाते हुए जैसे ही मशीन गांव पहुंची तो स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों और युवक-युवतियों ने इसके ड्राइवर और उपप्रधान राकेश शर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान रासा नृत्य के साथ गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन कियागया। पंचायत प्रधान नरेश तोमर, उपप्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि पिछले कई दशकों से सड़क से वंचित रहे इस गांव ने कई दुख दर्द झेले हैं। अमर उजाला के माध्यम से भी सड़क का मुद्दा उठाया गया था। कई ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पलायन भी कर चुके हैं। अब सड़क सुविधा से पलायन रुक जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed