{"_id":"653a7d898247ce27ec07402b","slug":"weather-will-remain-clear-in-himachal-for-so-many-days-mercury-will-rise-due-to-sunshine-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में इतने दिनों तक साफ रहेगा मौसम, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में इतने दिनों तक साफ रहेगा मौसम, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा
Thu, 26 Oct 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:26 PM IST
सार
आने वाले दिनों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में 1 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, सुंदरनगर में 30.2, कांगड़ा-बिलासपुर में 29.4, भुंतर में 28.4, चंबा में 28.1, सोलन में 27.5, धर्मशाला में 27.0, मंडी में 26.8, नाहन में 26.7, शिमला में 22.0, मनाली में 19.5, कल्पा में 18.2 और केलांग में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
उधर, बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, केलांग में 0.2, कल्पा में 2.4, मनाली में 3.9, नारकंडा में 4.4, रिकांगपिओ में 5.4, मंडी में 8.8 और शिमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन