फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: Himachal Pradesh received six percent more than normal rainfall in July after sixteen years

हिमाचल में 16 साल बाद जुलाई में सामान्य से छह फीसदी अधिक बरसे बादल

Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि जुलाई में 12 दिन भारी बारिश रिकार्ड हुई। इस माह प्रदेश में कुल 28 दिन बादल बरसे।

विज्ञापन
weather update himachal: Himachal Pradesh received six percent more than normal rainfall in July after sixteen years
राजधानी शिमला में दोपहर बाद बूंदाबांदी होने के बाद शाम को धूप खिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 16 साल बाद जुलाई में सामान्य से छह फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। इस वर्ष जुलाई में 28 दिन बारिश हुई। 12 दिन भारी बारिश और 16 दिन सामान्य व कम बारिश दर्ज हुई। इससे पहले वर्ष 2005 में सामान्य से सात फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई थी। वर्ष 2006 से 2020 तक जुलाई में सामान्य से कम बारिश ही रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन


प्रदेश में इस बार जुलाई में हुई भारी बारिश से मैक्लोडगंज, धर्मशाला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू और सिरमौर में भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने और बाढ़ आने से प्रदेश को 550 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है। 16 साल बाद जुलाई में हुई भारी बारिश के चलते प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि जुलाई में कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा में सामान्य से अधिक और चंबा और लाहौल में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर, किन्नौर, मंडी, शिमला, सिरमौर, ऊना और सोलन में सामान्य बारिश दर्ज हुई। जुलाई में 12 दिन भारी बारिश रिकार्ड हुई। इस माह प्रदेश में कुल 28 दिन बादल बरसे। उधर, ऊना में नौ जुलाई को इस माह का सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन बाद खिली धूप, रविवार को भी बारिश का येलो अलर्ट
हिमाचल में शनिवार को कई दिन बाद धूप खिली। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बूंदाबांदी होने के बाद शाम को धूप खिली। रविवार को भी प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। छह अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को डलहौजी में 34, हमीरपुर में 33, चंबा में 19, कसौली में 14, ऊना में चार और शिमला में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।


शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.0, हमीरपुर में 32.8, ऊना में 32.7, सुंदरनगर में 30.3, कांगड़ा में 29.5, नाहन में 29.3, धर्मशाला में 27.8, भुंतर में 27.7, चंबा में 26.5, शिमला में 22.6, कल्पा में 20.7, डलहौजी में 18.3 और केलांग में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed