फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather clear in the plains till February 8 in himachal, rain and snowfall are expected at isolated places in the high hills

हिमाचल: मैदानी भागों में आठ फरवरी तक मौसम साफ, ऊंचाई वाले एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

Sat, 05 Feb 2022 03:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 03:55 PM IST
सार

 मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मैदानी भागों में आठ फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
weather clear in the plains till February 8 in himachal, rain and snowfall are expected at isolated places in the high hills
शिमला का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार से मौसम साफ हो गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में सुबह से धूप खिली हुई है। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मैदानी भागों में आठ फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद नौ फरवरी को प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में कहां कितनी बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कुफरी में 60.0, चौपाल 46.0, बिजही 35.0, शिमला 33.0, जंजैहली मंडी 20.0, डलहौली 15.2, खदराला व शिलारू 15.0, भरमौर 12.0, कसौली 10.0, मनाली 8.0, निचार 7.5 और कंडाघाट में 5.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। टिंडर 35.5, झंडूता 30.3, बंजार 28.6, सोलन 24.8, नाहन 24.1, अर्की 22.0, गोहर 19.4, पंडोह 17.5, करसोग 16.3, रोहड़ू 16.0, पांवटा साहिब 16.6, भुंतर 15.2 और बिलासपुर में 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में शनिवार को इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  केलांग में न्यूनतम तापमान -12.5, सुंदरनगर 2.3, भुंतर 2.6, कल्पा -7.0, धर्मशाला 3.3, ऊना 4.0, नाहन 4.8, पामलपुर 0.0, सोलन 0.7, मनाली -4.4 , कांगड़ा 3.6, मंडी 3.3, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 3.8, चंबा 1.8 डलहौजी -1.8, कुफरी -4.2, जुब्बड़हट्टी -0.1 और पांवटा साहिब में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed