Kullu: बरशैणी बांध से छोड़ा पानी, अचानक जल स्तर बढ़ने पार्वती नदी में बह गए दो लोग
कुल्लू जिले की पार्वती नदी में दो लोगों बहने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने इन्हें बहते हुए देखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से दो लोग बह गए। इसमें एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। नदी में बने एक टापू के बीच फंसे यूपी के एक मिस्त्री को रेस्क्यू कर लिया गया है। घटना वीरवार दोपहर करीब 2:00 बजे की। बताया जा रहा कि बरशैणी स्थित एनएचपीसी के डैम से बिना सूचना पानी छोड़़ा गया, जिससे यह हादसा पेश आया।
अचानक पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से दो लोगों के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। कसोल में एक व्यक्ति ने लोगों के बहने का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नदी में बहे लोग किस जगह से बहकर आए, इसका अभी पता नहीं लग पाया है। हालांकि, लोगों के बहने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया और एसडीएम कुल्लू निशांत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को पानी रोकने के लिए कहा।
एसडीएम कुल्लू निशांत करेंगे मजिस्ट्रेट जांच
पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से बहे दो लोगों के मामले को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा एसडीएम कुल्लू निशांत कुमार को दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह में जिला प्रशासन को रिपोर्ट देने को कहा है। नदी का जलस्तर कैसे बढ़ा, क्या एनएचपीसी ने डैम से पानी छोड़ा या नहीं, इसकी जांच होगी। इसके लिए वे परियोजना के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करेंगे। जिला में लगातार बिना सूचना के डैम से छोड़े जा रहे पानी से जिलावासी परेशान हैं। इस हादसे में भी दो लोगों के बहने की सूचना है जिसमें एक पर्यटक का शव बरामद हुआ है। दूसरे की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि पानी कैसे बढ़ा इसका पता जांच रिपोर्ट आने पर होगा।