फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water level Increased in the nala due to heavy rains, two cars buried, cowshed and crops also damaged in chamba himachal

हिमाचल: भारी बारिश से नाले में बढ़ा जलस्तर, गोशाला क्षतिग्रस्त, दो कारें मलबे में दबीं, फसलों को भी नुकसान

Tue, 04 May 2021 03:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 May 2021 03:58 PM IST
सार

जिला परिषद सदस्य सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि नाले में बढ़े जलस्तर से पेयजल पाइपलाइन भी फट गई। बारिश से जगह जगह भूस्खलन से 
एनएच सहित जिला के 23 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है।

विज्ञापन
water level Increased  in the nala due to heavy rains,  two cars buried, cowshed and crops also damaged in chamba himachal
कारें मलबे में दबीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश से नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से दो कारें मलबे में दब गईं। कई घरों में भी पानी भर गया। फसलों को भी नुकसान हुआ है। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित जिले के 23 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। मूसलाधार बारिश के बाद पल्यूर पंचायत के दुहाड़ा वार्ड में लोगों के घरों और गोशाला में पानी घुस गया। सफी मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद निवासी बैरी और देवराज पुत्र देसराज निवासी गणजी की कारें मलबे में दब गईं।

विज्ञापन


इसके अलावा कैहला नाले से होकर बैली-जम्मुहार के लिए जाने वाली पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरी ओर ग्राम पंचायत कुनेड़ में लिल्ह नाले का जलस्तर बढ़ने से डलहोथा में पवन कुमार की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 25 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पैदल या फिर वाहनों को हायर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। सूचना मिलने के बाद एनएच और लोनिवि की मशीनरी के साथ लेबर यातायात को बहार करने के लिए जुट गए। वहीं, बारिश से मक्की, जौ और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। जबकि, बागवानों के लिए यह बारिश वरदान से कम नहीं है। एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि एनएच कलसुई, धरवाला और केहरू के पास भूस्खलन के चलते बंद हो गया था। उसे दोपहर 11 बजे तक बहाल करवा दिया गया है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि पल्यूर और कनेड़ पंचायत में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने संबंधी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नुकसान की रिपोर्ट आने पर प्रभावितों को यथासंभव सहायता राशि दी जाएगी।


भावला में बारिश से नाले बन गए खेत
 ग्राम पंचायत भावला के नैला गांव में सोमवार रात को भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई। मूसलाधार बारिश से नैला नाले का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। नाले का पानी खेतों में बहने लगा जिससे, खेत भी नाले में तब्दील हो गए। किसानों ने खेतों में मक्की की फसल की बिजाई की तैयारी कर रखी थी लेकिन बारिश ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। खेतों में जहां नालियां बन गईं तो वहीं पत्थरों की भी भरमार हो गई। अब किसानों को खेतों में मक्की की बिजाई करने से पहले दुरुस्त करना होगा। नैला गांव के लोग खेतों को हुए नुकसान को लेकर काफी परेशान हैं।

लोगों ने नुकसान की एवज में प्रशासन से राहत राशि जारी करने की मांग की है। इसको लेकर प्रभावित लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों को भी अवगत करवा दिया है। मक्की की फसल की बिजाई इसी महीने होती है। ऐसे में अगर लोग समय पर मक्की की बिजाई नहीं कर पाए तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि गांव के ज्यादातर लोग फसलों की बिजाई से होने वाली कमाई से ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एसडीएम तीसा मनीष चौधरी ने बताया कि संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट बनाई जाएगी। उसके आधार पर ही प्रभावितों को सहायता राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed