फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Voter lists ready, Panchayat elections may be announced soon in himachal pradesh

हिमाचल: मतदाता सूचियां तैयार, जल्द हो सकता है पंचायत चुनाव का एलान

Sun, 20 Dec 2020 12:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Voter lists ready, Panchayat elections may be announced soon in himachal pradesh
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सभी पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार कर ली हैं और अब राज्य चुनाव आयोग एक-दो दिन के भीतर पंचायत चुनाव का एलान कर सकता है। आयोग ने बची मतदाता सूचियों को अपने स्तर पर प्रकाशित करने को कह दिया है। राज्य की शेष 115 पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन अपने-अपने क्षेत्रों में ही कराने को कहा है। इस दिशा में आयोग ने सभी संबंधित उपायुक्तों को देरी न करने के निर्देश देते हुए पत्र भेजे हैं। 

विज्ञापन

राज्य में नई पंचायतों के गठन के बाद कुल 3615 पंचायतें हो गई हैं।

इन सभी पंचायतों की वोटर लिस्टों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अभी तक कुल 3500 पंचायतों की वोटर लिस्टों का फाइनल प्रकाशन करने के बाद सूचियां संबंधित जिलों और ब्लाकों को पहुंचा दी हैं। अब शेष 115 पंचायतों की वोटर लिस्टों की बीस-बीस प्रतियाें को संबंधित जिला चुनाव अधिकारियों को अपने स्तर पर अंतिम प्रकाशन कराना होगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार शेष पंचायतों की फाइनल वोटर लिस्टों को हार्ड कापी और ऑनलाइन आयोग को उपलब्ध कराने को कहा है। इन लिस्टों को भी आयोग की वेबसाइट पर वोटरों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed