फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   vishwa hindu parishad prant adhyaksh lekhraj rana press conference in shimla

विहिप ने लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा

Sat, 26 Sep 2020 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Sep 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
vishwa hindu parishad prant adhyaksh lekhraj rana press conference in shimla
- फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद, धर्मांतरण, गो तस्करी पर प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये पर रोष जताया है। राणा ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। राणा ने कहा कि चंबा के तीसा में हनुमान की प्राचीन प्रतिमा की प्रतिमा को तोड़ा गया। नूरपुर, इंदौरा, ऊना में मंदिरों को तोड़ना, धर्मशाला के सिद्धबाड़ी क्षेत्र में देव मूर्तियों का तोड़ा जाना, नाहन में एक समुदाय की भीड़ की ओर से हिंदुओं पर जानलेवा हमला जैसे मुद्दे भी उठाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। सरकार की ओर से धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2019 का कानून बनाने के बावजूद प्रशासन की ओर से इन कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं।  राणा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ही शिमला में लव जिहाद के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


प्रांत ट्रस्टी अमन पुरी, प्रांत संगठन मंत्री नीरज धनेरिया, प्रांत संयोजक बजरंग दल तुषार डोगरा, विशेष सह संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, शिमला विभाग के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, जिला शिमला के अध्यक्ष अमर वर्मा, जिला मंत्री रवि वर्मा और जिला संयोजिका मातृशक्ति सुरक्षा शर्मा मौजूद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसाफ के लिए भटक रही पीड़िता
लव जिहाद की एक पीड़िता ने भी व्यथा सुनाई। इस महिला ने बताया कि किस तरह से उससे दुर्व्यवहार किया गया और उसे गोमांस तक खिलाने की साजिश रची गई। वह याय के लिए सरकार और प्रशासन से उम्मीद लगाए है और दर-दर भटक रही है।  


29 सितंबर से रोष सप्ताह मनाएंगे
 विश्व हिंदू परिषद ने तमाम विषयों पर समय-समय पर सरकार से कठोर कार्रवाई का आग्रह किया है। उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण सरकार का ध्यान इन मुद्दों पर आकर्षित करने के लिए अगले सप्ताह यानी 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक रोष सप्ताह मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed