{"_id":"60953194eee88c61ea6b1531","slug":"vigilance-caught-16-bribes-in-four-months-officials-are-not-deterred-from-taking-bribe-even-during-the-corona-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में भी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे अधिकारी, चार माह में विजिलेंस ने पकड़े 16 घूसखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में भी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे अधिकारी, चार माह में विजिलेंस ने पकड़े 16 घूसखोर
Sat, 08 May 2021 10:48 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 May 2021 10:48 AM IST
सार
विजिलेंस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में विजिलेंस विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस दौरान जिला ऊना में सबसे अधिक चार लोगों को पकड़ा गया है। दूसरे नंबर पर मंडी है।
विज्ञापन
रिश्वतखोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कहर के बीच भी प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। जनवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2021 तक मात्र चार माह के बीच ही प्रदेश भर में 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस दौरान जिला ऊना में सबसे अधिक चार अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में विजिलेंस विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस दौरान जिला ऊना में सबसे अधिक चार लोगों को पकड़ा गया है। दूसरे नंबर पर मंडी है।
विज्ञापन
यहां पर तीन अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। वहीं नाहन, बिलासपुर और कुल्लू से दो-दो लोगों को रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। सोलन, धर्मशाला और हमीरपुर से एक-एक रिश्वतखोर को विजिलेंस विभाग की टीम ने जाल बिछा कर रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन