फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vidhansabha session: Jairam said- Former Forest Minister got the transfer of Beldar and Mate done, how is this

विधानसभा सत्र: जयराम बोले- पूर्व वन मंत्री ने करवा दिए बेलदार और मेट के तबादले, कैसे चल रही है यह सरकार

Thu, 23 Mar 2023 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Mar 2023 11:02 PM IST
सार

प्रश्नकाल के बाद सदन में व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि यह स्थानांतरण आदेश के बारे में है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से एक स्थानांतरण आदेश जाते हैं। 

विज्ञापन
Vidhansabha session: Jairam said- Former Forest Minister got the transfer of Beldar and Mate done, how is this
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के बाद सदन में व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि यह स्थानांतरण आदेश के बारे में है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से एक स्थानांतरण आदेश जाते हैं। इसमें लिखा जाता है कि पूर्व वन मंत्री बेलदार और मेट के स्थानांतरण आदेश करवाना चाहते हैं।  इन्हें लोक निर्माण विभाग के भरमौर मंडल से एनएच के चंबा मंडल के लिए बदला जाता है। कुल सात लोगों के तबादला आदेश जारी किए जाते हैं। पूर्व मंत्री ने तबादला आदेश जारी किए हैं और वे जानना चाहते हैं कि ये पूर्व मंत्री कौन हैं। यह सरकार कैसे चल रही है। पूर्व मंत्री के कहने पर इतने सारे आदेश कर दिए गए हैं। सात लोगों के आदेश एक साथ करना बदले की भावना से काम करने की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन


एक पूर्व मंत्री जो पब्लिक ऑफिस को नहीं चला रहे हैं। उसके बावजूद स्थानांतरण आदेश कर रहे हैं। अधिकारी भी इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री और मंत्री से आग्रह है कि वह इन चीजों को रोकें। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मंत्री अनुरोध कर सकते हैं, मगर विभागाध्यक्ष को इसे आगे रेफर नहीं करना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने केवल इतना कहा कि ऐसी व्यवस्था दी गई है कि प्रश्नकाल शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री उठते हैं और उनकी बात सुनी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed