{"_id":"62f65911f8528c2f843a6844","slug":"vicious-entered-the-holy-kamrunag-lake-to-rob-gold-and-silver-by-locking-the-watchmen-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: चौकीदारों को कमरे में बंद कर सोना-चांदी लूटने पवित्र कमरुनाग झील में लाठियां लेकर घुसे शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: चौकीदारों को कमरे में बंद कर सोना-चांदी लूटने पवित्र कमरुनाग झील में लाठियां लेकर घुसे शातिर
Sat, 13 Aug 2022 03:01 PM IST
Krishan Singh
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:01 PM IST
सार
मंडी जिले के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में चौकीदारों को कमरे में बंद कर दस से ज्यादा शातिर सोना-चांदी लूटने के लिए पवित्र कमरुनाग झील में घुस गए।
विज्ञापन
सोना-चांदी लूटने पवित्र कमरुनाग झील में घुसे शातिर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में चौकीदारों को कमरे में बंद कर दस से ज्यादा शातिर सोना-चांदी लूटने के लिए पवित्र कमरुनाग झील में घुस गए। उन्होंने मंदिर स्थल पर ढाबा संचालकों को भी दराट दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
सोना-चांदी और नकदी निकालने के लिए झील से कथित छेड़छाड़ की गई है। लाठियां लेकर शातिरों के मंदिर में घुसने का वीडियो भी सामने आया है। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। वीडियो में लुटेरे झील से सोना-चांदी निकालने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों को इसमें कामयाबी मिली या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली, क्योंकि मंदिर स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। गौर हो कि कमरुनाग देवता की झील में हर साल ऐतिहासिक सरानाहुली मेले में लोग मन्नत पूरी होने पर सोना-चांदी और नकदी अर्पित करते हैं। एसडीएम रमन शर्मा ने बताया कि झील से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जांच के आदेश दे दिए हैं। किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया, जांच के बाद ही पता चलेगा।