फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vice President Jagdeep Dhankhar shimla visit latest update

Himachal Pradesh: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे, डिनर में परोसे गए ये व्यंजन

Fri, 06 Jun 2025 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jun 2025 08:48 PM IST
सार

Jagdeep Dhankhar Shimla Visit: उप राष्ट्रपति के दाैरे को देखते हुए 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक अनाडेल-विधानसभा (विस) और शिल्ली चौक-ओक ओवर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar shimla visit latest update
शिमला पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार सुबह शिमला पहुंचे। अनाडेल हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी अगवानी की। उप राष्ट्रपति को राजभवन शिमला के मोनाल कक्ष में ठहरा गया है। राजभवन आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों को इस कक्ष में ठहराया जाता है। शनिवार सुबह उप राष्ट्रपति बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी जाएंगे। यहां एक कार्यक्रम में वह विवि छात्रों के साथ संवाद करेंगे। उसके बाद चंडीगढ़ चले जाएंगे और वहां से बंगलूरू रवाना होंगे।

विज्ञापन


शिमला पहुंचने पर उप राष्ट्रपति का अनाडेल हेलीपैड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गरिमापूर्ण अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे। अनाडेल से उप राष्ट्रपति का काफिला माल रोड होते हुए राजभवन पहुंचा। राजभवन में उन्हें गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। प्रदेशवासियों की ओर से राज्यपाल ने उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शुक्रवार को उप राष्ट्रपति राजभवन में ही रहे।

ओकओवर पहुंचे उप राष्ट्रपति, प्रदेश की योजनाओं पर की चर्चा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में भेंट की। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति को पारंपरिक किन्नौरी मफलर, हिमाचली टोपी और कांगड़ा चित्र भेंट किए। दोनों नेताओं ने प्रदेश में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजभवन पहुुंच कर उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उप राष्ट्रपति को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पाद भी भेंट किए। उन्होंने राज्य से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।



ये भी पढ़ें- Himachal Weather: इस दिन से माैसम साफ रहने के आसार, जून में अब तक सामान्य से 75 फीसदी अधिक बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक ड्यूटी पर 300 से अधिक जवान तैनात
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शिमला दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक ड्यूटी पर 300 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस स्टाफ भी मंगवाया है। डीएसपी ट्रैफिक संदीप शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर लोग उपरोक्त मार्गों का बहुत जरूरी होने पर ही इस्तेमाल करें। इसकी जगह लोग वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकते हैं।

विज्ञापन

उप राष्ट्रपति को परोसे गुच्छी-मटर, घी के साथ सिड्डू
राजधानी शिमला के प्रवास पर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शुक्रवार रात राजभवन में कई हिमाचली व्यंजन परोसे गए। उपराष्ट्रपति के लिए शाकाहारी शोरबा सूप, नींबू धनिया सूप, हिमाचली पुलाव, गुच्छी-मटर और घी के साथ सिड्डू भोजन में परोसे गए। इसके अलावा भिंडी कुरकुरी, सेपू बड़ी, राजमाह का मदरा, दाल अरहर तिर्की, बुर्रानी रायता, कीवी पन्ना कोटा का स्वाद भी उप राष्ट्रपति ने चखा। मीठे में जलेबी रबड़ी और आइसक्रीम दी गई। 

शनिवार को उप राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे पहुंचेंगे सोलन के नौणी स्थित बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ विकसित भारत युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण व संकल्प विषय पर संवाद करेंगे। उप राष्ट्रपति विद्यार्थियों को पढ़ाई के मंत्र भी देंगे। करीब 10:50 बजे तक विवि परिसर में रहेंगे। उसके बाद चंडीगढ़ जाएंगे और वहां से बंगलूरू रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed