फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: 75 percent more rain than normal occurred in six days of June

Himachal Weather: इस दिन से माैसम साफ रहने के आसार, जून में अब तक सामान्य से 75 फीसदी अधिक बारिश

Fri, 06 Jun 2025 02:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jun 2025 02:19 PM IST
सार

प्रदेश में 1 से 6 जून तक सामान्य से 75 फीसदी अधिक बारिश हुई है।  लाहाैल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: 75 percent more rain than normal occurred in six days of June
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1 से 6 जून तक सामान्य से 75 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 10.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 18.9 मिलीमीटर बारिश हुई। लाहाैल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 228, चंबा 66, हमीरपुर 90, कांगड़ा 31, किन्नाैर 24, कुल्लू 9, मंडी 90, शिमला 194, सिरमाैर 239, सोलन 104 व ऊना में 224 फीसदी अधिक बारिश हुई। लाहाैल-स्पीति में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम, जानिए
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 जून से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 11 12 जून को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान रोहड़ू में 10.0, पालमपुर 6.0, भरमौर 6.0, चौपाल 4.2, बिजाही 4.2, कोटखाई 3.5, जोगिंद्रनगर 2.0, शिलारू 1.7, मनाली 1.4, धौलाकुआं 0.5 व सांगला में  0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 13.9, कल्पा 6.2, धर्मशाला 16.4, ऊना 18.4, नाहन 18.1, केलांग 5.4, पालमपुर 17.0, सोलन 15.4, मनाली 9.1, कांगड़ा 20.3, मंडी 20.7, बिलासपुर 21.7, कुकुमसेरी 7.9, भरमाैर 12.3, सेऊबाग 11.5, धाैलाकुआं 19.8, बरठीं 21.7, कसाैली 17.0, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 12.3 व नेरी में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed