{"_id":"6478c17ed07ffc99b4082028","slug":"vehicles-stranded-due-to-snowfall-in-baralacha-and-jingjingar-rescued-kiratpur-nerchowk-forelane-closed-again-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बर्फबारी से फंसे 150 वाहनों को सुरक्षित निकाला, भूस्खलन से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन फिर हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बर्फबारी से फंसे 150 वाहनों को सुरक्षित निकाला, भूस्खलन से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन फिर हुआ बंद
Thu, 01 Jun 2023 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:35 PM IST
सार
प्रदेश की लाहौल घाटी में बर्फबारी से मनाली-लेह और शिंकुला मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। लेह से मनाली आ रहे करीब 150 वाहनों को पुलिस ने बीआरओ के साथ मिलकर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
सरचू में रोके ट्रक, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भूस्खलन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में बर्फबारी से मनाली-लेह और शिंकुला मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। लेह से मनाली आ रहे करीब 150 वाहनों को पुलिस ने बीआरओ के साथ मिलकर सुरक्षित निकाला। सभी गाड़ियों को गुरुवार सुबह तक बारालाचा व जिंगजिंगबार से निकालकर दारचा पहुंचाया गया। इसमें ट्रकों के साथ पर्यटकों के वाहन शामिल थे। शिंकुला दर्रा व मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा व जिंगजिंगवार गुरुवार को भी रुक-रुक बर्फबारी होती रही। मनाली से जाने वाहनों को दारचा व लेह से आ रहे वाहनों को सरचू में रोका गया है। उधर, भूस्खलन होने से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन एक बार फिर बंद हो गया है।
विज्ञापन
दो दिन से हो रही बारिश से गुरुवार सुबह थापना नामक जगह पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा फोरलेन पर गिर गया। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यातायात पहले ही बंद कर दिया था, जिससे किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मलबे का हटाकर फोरलेन को फिर से बहाल होने पर अब करीब दो से तीन दिन लग सकते हैं। बुधवार रात को भारी बारिश के चलते बनीखेत बस अड्डे के समीप डलहौजी मार्ग पर जर्जर भवन गिर गया। मकान के मलबे की चपेट में आने से पांच दोपहिया वाहन (दो बाइकें, दो स्कूटी और एक पुराना स्कूटर) भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन