फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vegetables season started at dhalli sabji mandi shimla Peas gets fifty rupees prices on first day

Shimla News: ढली मंडी में सब्जी सीजन की बंपर शुरुआत, पहले दिन 50 रुपये किलो बिका पहाड़ी मटर

Fri, 24 Mar 2023 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/नेरवा (रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/नेरवा (रोहड़ू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Mar 2023 02:02 PM IST
सार

आढ़ती नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस साल सब्जी सीजन की बंपर शुरूआत हुई है। शुरूआत में ही हरा मटर 50 रुपये तक बिक रहा है।

विज्ञापन
Vegetables season started at dhalli sabji mandi shimla Peas gets fifty rupees prices on first day
शिमला के ढली सब्जी मंडी मे पहुची मटर की पहली खेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला की ढली मंडी में सब्जी सीजन की बंपर शुरूआत हुई है। वीरवार को करसोग और ठियोग से मटर की खेप मंडी पहुंची। पहले ही दिन सब्जी उत्पादकों को उनकी फसल के बेहतरीन रेट मिले। मंडी में पहाड़ी मटर 40 से 50 रुपये किलो थोक रेट पर बिका। अच्छे दाम मिलने से किसान खासे उत्साहित नजर आए। शिमला की ढली मंडी में सब्जी सीजन की शुरूआत में ही किसानों को मटर के रिकाॅर्ड रेट मिले हैं।

विज्ञापन


इस बार मटर के सीजन की शुरूआत 50 रुपये किलो के साथ हुई है। वीरवार को 107 क्विंटल मटर मंडी पहुंचा। शिमला से मटर ऑन डिमांड सोलन, दिल्ली और मुंबई भेजा गया। ढली मंडी के आढ़ती नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस साल सब्जी सीजन की बंपर शुरूआत हुई है। शुरूआत में ही हरा मटर 50 रुपये तक बिक रहा है। मुंबई से भी पहाड़ी मटर की डिमांड आ रही है।
विज्ञापन


ठियोग के चियोग से मटर लेकर मंडी पहुंचे महेश चंद ठाकुर ने बताया कि इस बार मटर की फसल पर सूखे की मार पड़ी है लेकिन सीजन की शुरूआत में मंडी में अच्छे दाम मिल रहे हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में भी मटर, गोभी के दाम भी अच्छे रहेंगे। एपीएमसी ढली के सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि वीरवार को 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव पर मटर बिका है। करसोग और ठियोग से करीब 107 क्विंटल मटर मंडी पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलगोभी 20 रुपये किलो तक बिकी
ढली मंडी में वीरवार को फूलगोभी 20 रुपये किलो के थोक भाव पर बिकी। ठियोग से फूलगोभी की खेप मंडी पहुंची। हल्की गोभी 12 से 15 रुपये भी बिकी। बढि़या किस्म की गोभी को 20 रुपये तक दाम  मिले।

टमाटर के लिए संजीवनी बन बरसे बादल, किसानों में खुशी
जमीन में रोपाई के लिए आवश्यक नमी आने से टमाटर उत्पादकों के चेहरे खिल उठे हैं। क्षेत्र के अधिकांश किसान टमाटर की पनीरी तैयार कर चुके हैं। पनीरी के तैयार होने के बाद पर्याप्त नमी न होने के कारण असमंजस की स्थिति में थे। कुछ किसान पनीरी की रोपाई खेतों और क्यारियों में कर चुके थे तो कुछ बारिश का इंतजार कर रहे थे।

बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब अधिकांश किसान रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। जो किसान देर से फसल उगाते हैं, वह भी अब टमाटर की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं। बारिश से जमीन में नमी होने से इसकी खोदाई काफी आसान हो गई है।


बता दें कि सेब के बाद टमाटर क्षेत्र की सबसे बड़ी नकदी फसल मानी जाती है। उपमंडल चौपाल और कुपवी के निचले इलाकों में हजारों बीघा जमीन में टमाटर की खेती की जाती है। भराणु खड्ड के किनारे मशराह से पिउन्त्रा दवड्डा तक, शालवी नदी के किनारे रेवल पुल से बधाल नेवल क्षेत्र, गुम्मा, कुपवी के काटली और तरह खड्ड के किनारे किसान के कई किस्मों के टमाटर की खेती करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed