फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   urban development department HP Wet and dry garbage separated from January

जनवरी से खुद अलग करना पड़ेगा गीला-सूखा कूड़ा, वर्ना नहीं उठाएगा निकाय

Wed, 23 Oct 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Oct 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
urban development department HP Wet and dry garbage separated from January
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के उद्देश्य से शहरी विकास विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। एक जनवरी से प्रदेश के सभी 56 शहरी निकायों में कूड़ा उठाने को लेकर विभाग ने बड़ा एलान किया है। इसके तहत जनवरी 2020 से उसी घर से कूड़ा उठेगा, जहां पर गीला, सूखा और खतरनाक कूड़ा अलग अलग करके दिया जाएगा। जनवरी से विभाग इस संबंध में विशेष अभियान चलाएगा ताकि लोग घर से ही कूड़ा अलग करके दें।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों सरकार ने एक योजना लागू की जिसके तहत 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सिंगल प्लास्टिक प्रदेश शहरी विभाग को खरीदना है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी अड़चन कूड़े के ढेर में से प्लास्टिक निकालने में आ रही है। साथ ही कचरे के निस्तारण में भी यह कारण बड़ी दिक्कत बन गया है। इसी वजह से अब तय किया गया है उसी घर से कूड़ा उठाया जाएगा जहां पहले से ही निवासी खुद गीले व सूखे और खतरनाक कूड़े को अलग करके रखेंगे।
विज्ञापन


विभागीय सचिव सी पाल रासू ने बताया कि सोर्स से ही कूड़े को छांटना जरूरी होगा। इससे न सिर्फ कूड़े के निस्तारण में आसानी होगी बल्कि उससे बायो ईंधन बनाने व सीमेंट कंपनियों को ईंधन के रूप में प्लास्टिक मुहैया कराई जाएगी। इससे वैकल्पिक ईंधन और कचरा निस्तारण का दोहरा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि अंबुजा और एसीसी के साथ इसके लिए पहले ही एमओयू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक कटलरी पर भी प्रतिबंध
सी पाल रासू ने बताया कि सरकार ने पिछले महीने प्लास्टिक कटलरी पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। पुराने स्टॉक के निस्तारण के लिए समय दिया गया है जो दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद जनवरी से इस कटलरी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होगा। जाहिर है कि इसके बाद प्लास्टिक कटलरी वाले कचरे में भी कमी आएगी और बैन सख्ती से लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed